सबकी खबर , पैनी नज़र

हिमाचल भाजपा ने विधायकों की खरीद-फरोख्त के लिए रखा है 500 करोड़ का बजट

शिमला हिमदेव न्यूज़ 29 सितंबर, 2022: हर्ष महाजन के भाजपा में जाने पर बोले विक्रमादित्य सिंह, पहले बताते महाजन, तो उन्हें दी जाती पार्टी, हिमाचल भाजपा ने विधायकों की खरीद-फरोख्त के लिए रखा है 500 करोड़ का बजट कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता हर्ष महाजन के भाजपा में जाने के बाद सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है। हिमाचल कांग्रेस महासचिव और विधायक विक्रमादित्य सिंह ने भी उनके प्रतिक्रिया दी है और कहा कि यदि हर्ष महाजन पहले पार्टी छोड़ने की बात बता देते, तो उन्हें होली लॉज में पार्टी दी जाती.फूलमालाएं पहना कर उनकी विदाई करते। कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हर्ष महाजन पिछले कुछ समय से बीमार भी चल रहे थे. ऐसे में यह भी संभव है कि उन्होंने मानसिक दबाव में भाजपा में जाने का फैसला लिया हो. उन्होंने कहा कि हर्ष महाजन के भाजपा ने जाने से कांग्रेस को रत्ती भर भी फर्क नहीं पड़ेगा. कांग्रेस ने उन्हें पूरा मान सम्मान दिया। स्वर्गीय वीरभद्र सिंह ने उन्हें काफी अहम पदों पर बिठाया ओर उन्हें पूरा सम्मान दिया और अभी भी कार्यकारी अध्यक्ष उन्हें बनाया गया था लेकिन उन्हें पार्टी छोड़नी थी ये उनका निजी फैसला है वही विधायक ने आरोप लगाया कि हिमाचल भाजपा ने खरीद फरोख्त के लिए 500 करोड़ रुपए का बजट रखा है. मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कांग्रेस के नेताओ पर दबाव बना रहे हैं. कई नेताओं पर राजनीतिक दबाव बनाकर उन्हें भाजपा में शामिल करने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस के विधायक अनिरुद्ध सिंह ने इसका खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास काफी वरिष्ठ नेता है कांग्रेस के लिए मुश्किल समय है और पार्टी का सच्चा कार्यकर्ता कभी पार्टी को छोड़ कर नहीं जायेगा. उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस का सच्चा कार्यकर्ता हर हाल में कांग्रेस की सरकार बनाकर ही दम लेगा.
वही विक्रमादित्य सिंह शिमला में सुपरस्पेशलिटी अस्पताल के उद्घाटन पर भी सवाल खड़े किए और कहा कि ये अस्पताल पूर्व मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह की देन है। अभी ये अस्पताल बन कर तैयार नही हुआ है सड़क अस्पताल तक नही है। डॉक्टरों की तैनाती नही की गई और राजनीतिक लाभ लेने के लिए जल्द बाजी में मुख्यमंत्री ने इसका उद्घाटन किया।