विधान सभा सचिवालय में दिनांक 04 व 05 जनवरी, 2022 को कल्याण समिति की बैठके माननीय सभापति, श्री बलबीर सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इन बैठकों में सर्वश्री विनय कुमार, नन्द लाल, किशोरी लाल, मोहन लाल ब्राक्टा, श्रीमती रीता देवी, इन्द्र सिंह, संजय अवस्थी व श्रीमती रीना कश्यप सदस्यों ने भाग लिया।
इन बैठकों में समिति ने 37वें मूल प्रतिवेदन में की गई सिफारिशों व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से सम्बन्धित आश्वासन संख्या: 14/2021,17/2021 व 18/2021 से सम्बन्धित प्राप्त विभागीय उत्तरों का अवलोकन किया। अवलोकनोपरान्त कार्रवाई प्रतिवेदन बनाने व आश्वासन संख्या 14/2021, 17/2021 व 18/2021 पर पुन: टिप्पणी कर विभाग को भेजने का निर्णय लिया। समिति ने ”प्रदेश में संचालित मादक द्रव्य तथा नशा निवारण योजना” की संवीक्षा पर आधारित समिति के 18वें मूल प्रतिवेदन ( तेरहवीं विधान सभा)( वर्ष 2019-20) में अन्तर्विष्ट सिफारिशों पर प्राप्त विभागीय उत्तरों पर अतिरिक्त मुख्य सचिव (सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता), हिमाचल प्रदेश सरकार का आगामी बैठक में मौखिक परीक्षण करने का निर्णय भी लिया।