ठियोग 09 सितंबर। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की बस सड़क किनारे पलटी। ठियोग के सैंज में घटा यह हादसा, हादसे में करीब 16 सवारियों को चोटें आई हैं घायल व्यक्तियों को उपचार के लिए ठियोग अस्पताल लाया गया। जानकारी के मुताबिक ठियोग में सुबह दस बजे लेलूपुल में एचआरटीसी बस पलट गई। हादसे में 16 यात्री घायल हो गए हैं। किसी भी यात्री को कोई गंभीर चोटें नहीं आई हैं। सभी यात्रियों को मामूली चोटें हैं, उनका ठियोग अस्तपाल में उपचार करके घर भेज दिया गया है। HRTC बस (एचपी 03-6127) शिमला से थरोच जा रही थी। बस पहाड़ी की तरफ पलटी, अगर बस सड़क से बाहर की ओर पलटी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। बस के पहाड़ी की तरफ पलटने से बड़ा हादसा होने से टल गया।
Post Views: 108








