सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 28, 2026 8:07 am

हिंदू संगठन अवैध निर्माण को गिराने की मांग कर रहे हैं।

शिमला हिमाचल प्रदेश हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं। हिंदू संगठन अवैध निर्माण को गिराने की मांग करते रहे। शिमला पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को संजौली पहुंचने से रोकने के लिए जगह जगह बैरिकेड लगा रखे। प्रदर्शनकारी बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे तो पुलिस लाठीचार्ज करके प्रदर्शनकारियों को खदेड़ की कोशिश करती रही। शिमला की ढली सब्जी मंडी व टनल के बीच काफी सैकड़ों प्रदर्शनकारी मौजूद रहे। इसी टनल से मस्जिद का रास्ता है। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर ही हनुमान चालीसा का पाठ किया। जिसके चलते संजौली-ढली सड़क पर यातायात ठप हो गया। कई हिंदू नेता हिरासत में, पूरे इलाके में ड्रोन से निगरानी की गई संजौली में पुलिस ने हिंदू जागरण मंच के नेता कमल गौतम को हिरासत में ले लिया। हिंदूवादी संगठनों का दावा है कि उनके एक दर्जन नेताओं को गिरफ्तार किया गया। ड्रोन से इलाके में निगरानी रखी जा रही है। ढली टनल के पास आवाजाही बंद कर दी गई है।