सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

February 19, 2026 12:22 pm

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी कल भाजपा के दो दिवसीय राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक का उद्घाटन करेंगे

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 04 दिसंबर 2022 माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी कल भाजपा के दो दिवसीय राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक का उद्घाटन करेंगे और बैठक को संबोधित करेंगे आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी कल (05 दिसंबर 2022, सोमवार) दोपहर भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक का उद्घाटन करेंगे और अपने संबोधन से पार्टी पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करेंगे। कल सुबह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी अहमदाबाद में गुजरात विधान सभा चुनाव के लिए मतदान करेंगे और इसके ठीक पश्चात् वे भाजपा की राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक के लिए नई दिल्ली रवाना हो जायेंगे। भाजपा की राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी करेंगे। बैठक में पार्टी के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी, सभी राज्यों के प्रभारी व सह-प्रभारी, विभिन्न मोर्चां के प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेशों के संगठन महामंत्री भी भाग लेंगे। इस बैठक में पार्टी की आगामी रणनीतियों पर चर्चा होगी और अगले साल कुछ राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के साथ-साथ बूथ समितियों से लेकर विभिन्न संगठनात्मक गतिविधियों पर भी चर्चा होगी।