सबकी खबर , पैनी नज़र

माननीय प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश सुरेश कश्यप जी के 21 अक्तुबर 2022 का प्रस्तावित प्रवास कार्यक्रम इस प्रकार रहेंगा

शिमला हिमदेव न्यूज़ 20 अक्तूबर, 2022: माननीय प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश सुरेश कश्यप जी के 21 अक्तुबर 2022 का प्रस्तावित प्रवास कार्यक्रम इस प्रकार रहेंगा- माननीय प्रदेश अध्यक्ष संगड़ाह (रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र) प्रत्याशी नारायण सिंह के नामांकन कार्यक्रम में भाग लेंगे और जनसभा को सम्बोधित करेगें। माननीय अविनाश राय खन्ना प्रभारी भाजपा हिमाचल प्रदेश 21 अक्तुबर 2022 का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा- माननीय अविनाश राय खन्ना घुमारवीं में नागरिक आपुर्ति मंत्री राजिन्द्र गर्ग के नामांकन कार्यक्रम में भाग लेंगे और जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
उसके पश्चात झण्डुता विधानसभा में प्रत्याशी जे आर कटवाल के नामांकन कार्यक्रम में भाग लेंगे एंव जनसभा को सम्बोधित करेगें। माननीय संजय टंडन सह प्रभारी भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश 21 अक्तूबर 2022 के कार्यक्रम इस प्रकार रहेगें – माननीय संजय टंडन सोलन में प्रत्याशी डॉ. राजेश कश्यप के नामांकन कार्यक्रम में भाग लेगें एंव जनसभा को सम्बोधित करेगें।
उसके पश्चात दोपहर बाद गड़खल (कसौली) में स्वास्थय मंत्री राजीव सैज़ल के नामांकन कार्यक्रम में भाग लेगें और जनसभा को सम्बोधित करेगें।