सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

April 6, 2026 10:13 pm

मिलावटी और अशुद्ध तेलों ऐसे करे पहचान

मिलावटी खाद्य पदार्थों की वजह से हमारे शरीर में कई प्रकार की बीमारियां जन्म ले सकती हैं। आजकल हमें जिस चीज में सबसे ज्यादा मिलावट का खतरा रहता है वह है तेल। शरीर की जरूरत और भोजन को बनाने के लिए हमें तेल की आवश्यकता पड़ती है,लेकिन हम यह कैसे सुनिश्चित करें कि जिस तेल का इस्तेमाल हम कर रहे हैं वह पूरी तरह से शुद्ध है। कुछ ऐसे सरल प्रयोग जिन्हें आजमाकर आप तेलों की शुद्धता परख सकते हैं।

सरसों के तेल में मिलावट की जांच कैसे करें
सरसों के तेल की गुणवत्ता जांचने के लिए एक कप सरसों के तेल को 2 से 3 घंटे के लिए रेफ्रिजरेटर में रख दें। तेल के जमने पर अगर उसमें कुछ सफेद रंग का जमा हुआ दिखाई देता है तो समझ लें कि आप का तेल मिलावटी है।

सरसों के तेल में मिलावट की जांच करने के लिए आप एक दूसरे तरीके का भी इस्तेमाल कर सकते हैं इसके लिए आपको तेल की कुछ बूंदे अपने हाथ पर लेकर रगड़नी हैं यदि रगड़ते समय उसमें से किसी केमिकल की गंध आए तो समझ जाइए कि आपका तेल मिलावटी है।

नारियल के तेल में मिलावट की जांच कैसे करें
नारियल के तेल में मिलावट का पता लगाने के लिए उसे एक पारदर्शी जार में या गिलास में डाल लें और कम से कम 30 मिनट के लिए रेफ्रिजरेटर में रख दें। इस बात का ध्यान रहे कि आप इसे फ्रीजर में कतई ना रखें। 30 मिनटों में पूरा तेल जम जाएगा अगर इसमें मिलावट रहेगी तो आपका नारियल तेल दो अलग-अलग परतों में जमा हुआ मिलेगा।

मूंगफली के तेल की शुद्धता ऐसे जानें
एक कप मूंगफली का तेल कुछ घंटों के लिए फ्रिज में रख दें। जब यह तेल आप फिर से बाहर निकालें तो यह तेल पूरी तरह से जमा हुआ होना चाहिए। अगर फ्रिज से निकालने पर यह तेल जमा हुआ नहीं है तो यह निश्चित रूप से नकली तेल है।

जैतून के तेल में मिलावट की जांच करें
एक जार में दो से चार चम्मच जैतून का तेल डालें और उसे 24 घंटे तक रेफ्रिजरेटर में रख दें अगर तेल जम जाता है तो यह माना जाएगा कि तेल शुद्ध जैतून का तल है। अगर तेल वैसे का वैसा ही रह जाता है तो समझ जाइए कि आपके जैतून का तेल मिलावटी है।