सबकी खबर , पैनी नज़र

July 15, 2026 10:57 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

July 15, 2026 10:57 pm

रामपुर उपमंडल में एचआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त, दो लोगों की मृत्यु, घायलों का उपचार जारी

प्रशासन ने मृतक के परिजनों को 20 हजार रुपये की फौरी राहत जारी की शिमला, 15 जुलाई। जिला शिमला के रामपुर उपमंडल में बुधवार देर शाम एक दुखद सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि कई अन्य यात्री घायल हो गए। दुर्घटना शाम लगभग 6:30 बजे उस समय हुई, जब रामपुर–खड़ाहण–कोटाधार–खोलीघाट मार्ग … Read more

प्रशासन ने मृतक के परिजनों को 20 हजार रुपये की फौरी राहत जारी की

शिमला, 15 जुलाई। जिला शिमला के रामपुर उपमंडल में बुधवार देर शाम एक दुखद सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि कई अन्य यात्री घायल हो गए। दुर्घटना शाम लगभग 6:30 बजे उस समय हुई, जब रामपुर–खड़ाहण–कोटाधार–खोलीघाट मार्ग पर चल रही हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस (एचपी 06ए 6454) गरटोला नामक स्थान के समीप अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस में लगभग 22 यात्री सवार थे। हादसे में बस के परिचालक जय प्रकाश नेगी, निवासी गांव घड़ोली, डाकघर खुनी, तहसील ननखड़ी तथा 72 वर्षीय डाकू राम पुत्र कालूराम, निवासी गांव शाहदू, तहसील ननखड़ी की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा राहत नियमों के तहत स्थानीय मृतक  के परिजनों को -20 हजार रुपये की फौरी राहत राशि तत्काल जारी कर दी गई है। अन्य मृतक की रिपोर्ट आने के तुरंत बाद फौरी राहत जारी की जाएगी।
उन्होंने कहा कि दुर्घटना में घायल सभी यात्रियों को उपचार के लिए महात्मा गांधी सेवा चिकित्सा परिसर, खनेरी (रामपुर) लाया जा रहा है, जहां चिकित्सकों की टीम द्वारा उनका प्राथमिक उपचार एवं आवश्यक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
उपायुक्त ने बताया कि प्रशासन की टीम घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है। वहीं, एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र नेगी अस्पताल में मौजूद रहकर उपचार एवं राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं, ताकि घायलों को समय पर हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
जिला प्रशासन ने कहा है कि दुर्घटना से  प्रभावित परिवारों और घायलों को हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।