सबकी खबर , पैनी नज़र

April 29, 2026 6:41 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

April 29, 2026 6:41 pm

एचआरटीसी की बस ने एक राहगीर को कुचला।

शिमला आज लोकल बस स्टैंड में निकासी द्वार के पास एक बस ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर मृत्यु हो गई बस को डिटेन किया गया है। मृतक की पहचान की जा रही है। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC ) की बस की चपेट में आने से राहगीर की मौत हुईं है। रविवार सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर एचआरटीसी की बस ने एक राहगीर को कुचल दिया। जिससे मौके पर व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा शिमला पुराने बस स्टैंड के पास हुआ। राहगीर का सर पूरी तरह से कुचला दिया, इसलिए उसकी पहचान नही हो पाई है। पुलिस के मुताबिक HRTC बस HP 63-9786 ने एक व्यक्ति को टक्कर मारी बस की टक्कर से व्यक्ति वहीं सड़क पर गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंचकर मृतक की शिनाख्त कर रही है। मृतक की आयु 35 से 40 वर्ष के बीच है। सदर थाना पुलिस ने चालक को हिरासत में लेने के साथ बस को कब्जे में ले लिया है।