सबकी खबर , पैनी नज़र

October 20, 2026 10:24 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 20, 2026 10:24 am

पांच साल सरकार रहेगी तो पुरी होंगी गारंटी, वाटर सेस को लागू व्यवहारिक रूप से लागू करना कठिन

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 23 मार्च 2023: नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने गारंटियों को लेकर कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि सरकार ने जनता के साथ धोखा किया है। 300 यूनिट बिजली देने की बात कांग्रेस ने की थी लेकिन अब इन गारंटियों को पांच सालों में पूरा करने को कह रहे हैं यह तब होगा जब इनकी सरकार चलेगी क्योंकि कांग्रेस सरकार ने ऐसी परिस्थितियां निर्मित कर दी है जिससे इनके खिलाफ आक्रोश पैदा हो गया है जिसके लिए भाजपा जिम्मेदार नहीं होगें। वन्ही वाटर सेस बिल का समर्थन करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि वाटर सेस हरियाणा और पंजाब के पानी पर नही है इसे समझने में कोई गलती हुईं है लेकिन सरकार ने जो यह निर्णय लिया है इसे लागू करना व्यवहारिक नहीं है क्योंकि जिन राज्यों ने इसे लागू किया है वहां भी लंबे समय से यह पेचीदगियों में फंसे रहे है ऐसे में हिमाचल में इसे कैसे लागु होगा इन प्रश्नों का सरकार को जवाब देना होगा। इसके लागु होने से छोटे हाइड्रो पावर प्रॉजेक्ट पर भी असर पड़ेगा। वहीं राहुल गांधी को सज़ा के मामले पर जयराम ठाकुर ने कहा कि कोर्ट ने राहुल गांधी को सज़ा और जमानत दी है। इससे पहले भी राहुल गांधी और उनका परिवार अनेक मामलों में जमानत पर चल रहा है। आज जब सज़ा का फ़ैसला हुआ है तो सदन में इसका जिक्र होने से कांग्रेस सरकार को क्या आपत्ति है यह तो कोर्ट का निर्णय है। कांग्रेस बेवजह भाजपा को इसके लिए ज़िम्मेदार ठहरा रही है।