सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 17, 2026 4:28 pm

है प्यार तो जता दो सुरेंद्र शर्मा शिव

क्या चाहते हो कभी तो बता दो
है प्यार अगर तुमको कभी तो जता दो
दिल में न रखो अब हमको बता दो
है प्यार अगर तुमको अब तो जता दो

बैठे है हम तो तेरे इंतज़ार में
बहुत हो गया अब दिल में जगह दो
है वक्त थोड़ा अब न सज़ा दो
है प्यार अगर तुमको अब तो जता दो

दिले बेकरार के किस्से सुना दो
इश्क के दरिया में आग लगा दो
मेरी ज़िंदगी को रोशन कर दो
है प्यार अगर तुमको अब तो जता दो

किस्से इश्क़ के सुने है बहुत हमने
मेरे इश्क़ को तुम हकीकत बना दो
मेरी ज़िंदगी को एक नया मुकाम दो
है प्यार अगर तुमको अब तो जता दो

दिखावा बहुत है मुझे सच्चा प्यार दो
जो कुछ भी है तुम सबकुछ हार दो
कुछ नहीं चाहिए बस तेरा प्यार हो
है प्यार अगर तुमको अब तो जता दो

न हो हो इंतज़ार अब बस तेरा साथ हो
हाथों में मेरे अब बस तेरा हाथ हो
कर रहा दिल मेरा यही अर्ज़ तुमसे
है प्यार अगर तुमको अब तो जता दो।