सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

February 20, 2026 9:34 pm

वर्तमान दौर में महिलाओं को जाननी होगी अपनी अहमियत : रीता गौस्वामी

दिनांक : 19 नवम्बर, 2023: सैंज की पराला मंडी में नारी शक्ति संगम में 1500 महिलाओं ने लिया भाग
शिमला : वर्तमान दौर में स्वयं, देश और समाज के लिए महिलाओं को अपनी अहमियत को समझना होगा। मुझे खुद से प्यार और मैं श्रेष्ठ प्राणी हूँ ये मूल भाव महिलाओं को अपने भीतर लाना होगा। ये विचार प्रदेश उच्च न्यायालय की वरिष्ठ अधिवक्ता व सतलुज सेवा ट्रस्ट के प्रांत संयोजिका रीता गौस्वामी ने शिमला जिले के सैंज स्थित पराला मंडी में आयोजित ‘नारी शक्ति संगम- महिला कल-आज और कल’ में बतौर मुख्य वक्ता रखे। उन्होंने कहा भारतीय महिलाएं दुर्गा, महारानी लक्ष्मीबाई की वंशज है। मौजूदा समय में बेशक सामाजिक व्यवस्था पुरुष आधारित है लेकिन महिलाओं को आत्मविश्वास के साथ स्वावलम्बी बनाना है।

कार्यक्रम की दूसरी वक्ता प्रदेश विश्वविद्यालय विधि विभाग की सहायक आचार्य व ट्रस्ट की सदस्य डॉ. वन्दना ने भारतीय चिंतन में नारी, देश के विकास में महिलाओं की भूमिका और वर्तमान समय में भारतीय संस्कृति में फैल रही भ्रांतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने महिलाओं को भारतीय संस्कृति के भावों से स्वयं का उत्थान सहित पथ प्रदर्शक बनकर समाज का नेतृत्व करने का भी आह्वान किया गया।
सैंज की पराला मंडी में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवल व वन्दना के साथ किया गया जिसमें सैंज, चौपाल, कोटखाई, मतियाना, ठियोग, नेरूवा क्षेत्र की 1500 महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सत्या चौहान, प्रोटोकॉल ऑफिसर सचिवालय द्वारा की गई। सतलुज सेवा ट्रस्ट महासू जिला की महिला संयोजिका आशा शर्मा भी मंच पर उपस्थित रहीं।
रीता गौस्वामी ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम पूरे भारत वर्ष में आयोजित किए जा रहे हैं। प्रदेश में भी सभी 26 संगठनात्मक जिलों में ये कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आज महासू जिले समेत हमीरपुर, चंबा, करसोग, मंडी और हरिपुरधार में भी नारी शक्ति संगम का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों महिलाओं ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित की।