सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

April 13, 2026 12:28 am

सुन्नी में तीन दिवसीय नारी जन चेतना उत्सव का शुभारंभ

सुन्नी ( हरिश गौतम ) 13 मई, 2023: नगर पंचायत सुन्नी में आदर्श महिला मंडल सुन्नी के सौजन्य से महिला सशक्तिकरण, नशा मुक्ति एवं क्षयरोग उन्मूलन थीम पर आधारित नारी जन चेतना उत्सव का आगाज हुआ । कार्यक्रम में सतलुज जल विधुत निगम सुन्नी डैम के वरिष्ठ प्रबन्धक बलजीत सिंह ने बतौर मुख्याथिति शिरकत की । आयोजकों द्वारा मुख्याथिती का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया । मुख्याथिति ने उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा की नारी शक्तिशाली है लेकिन दौड़ भाग और चकाचौंध के इस समय में नारी अपनी शक्ति भूल सी गईं है। नारी को हर क्षेत्र में बड़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए । नारी में परिवार को एक सूत्र में बांधे रखने की क्षमता है और चिरकाल से नारी परिवार की पालन पोषण में अहम भूमिका निभाती आ रही है । उन्होंने कहा की हर कामयाब मनुष्य के। पीछे एक नारी का हाथ होता है । इस दौरान उन्होंने सुन्नी बांध परियोजना बारे भी जानकारी दी । उन्होंने कहा की सतलुज जल विद्युत निगम देश के 14 राज्यों मे काम कर रही है और कंपनी सौर उर्जा क्षेत्र में भी काम कर रही है और कंपनी दोनों परियोजना के माध्यम 4600 मेगा वाट का लक्ष्य लेकर काम कर रही है तथा प्रबंधन प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्य करने के लिए भी वचनबद्ध है और प्रयासरत है । इस दौरान वशिष्ठ अथिति का सम्मान एच पी सेंटर के संचालक अजय लठ को दिया गया जबकि कार्यक्रम में आए नगर पंचायत सुन्नी के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा,व्यापार मंडल सुन्नी के अध्यक्ष पवन गुप्ता,क्षय रोग विभाग से एल आर शर्मा तथा सुनील,पूर्व प्रशासनिक अधिकारी आर डी पंवर को भी समनित किया गया । उत्सव के पहले दौर में महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया । कार्यक्रम के पहले दौर का शुभारंभ डी डी यू जी के वाई की प्रतिभागियो द्वारा सरस्वती बंदना और सिरमोरी नाटी की प्रस्तुति से आरंभ हुई । तदोपरांत महिला मंडल बाग द्वारा प्रस्तुत श्री देवा पन्दोई गीत पर लोक नृत्य, नव ज्योति महिला मंडल देवला द्वारा लोक नृत्य,जय लक्ष्मी मंडल देवला की प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत नशे पर आधारित लघु नाटिका पर दर्शको को खूब हंसाया। अंतिम प्रस्तुति में महिला मंडल रेवग कांगरी की सदस्यों द्वारा लोक नृत्य प्रस्तुत किया गया ।
आयोजक प्रशांत पंवर,भीष्म हिमराल ने बताया की कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को संगठित करके उन्हें एकमंच पर लाना तथा उनमें आत्मविश्वास पैदा करना है। उन्होंने बताया की उत्सव के दूसरे दौर की प्रतियोगिता 14 मई को आयोजित होंगी और फाइनल दौर सोमवार को आयोजित होगा । निर्णायक मंडल में बॉलीवुड की जानीमानी हस्ती महफूज खान संग नीतू ग्रोवर,सौरभ चौहान व अशोक शामिल है ।
बता दें की दूसरे दौर के मुख्याथिति निदेशक राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड हरी कृष्ण हिमरल होंगे और समापन अवसर पर खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह उपस्थित रहकर विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे। लोकनृत्य के प्रथम विजेता को 51 हजार, दूसरे स्थान पर रहने वाले महिला मण्डल को 31 हजार तथा तीसरा पुरुस्कार 21 हजार रुपए का प्रदान किया जाएगा। इस दौरान आदर्श महिला मंडल सुन्नी की प्रधान कला शर्मा सहित समस्त सदस्य गण भी मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन सुन्नी में आयोजित तीन दिवसीय नारी जन चेतना उत्स के दौरान प्रस्तुतियां देती महिला प्रतिभागी।