सबकी खबर , पैनी नज़र

August 27, 2026 10:45 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

August 27, 2026 10:45 pm

पटड़ीघाट क्षेत्र में आज सुबह एक निजी बस के सड़क से 200 फीट गहरी खाई में गिरने की घटना

शिमला, हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के पटड़ीघाट क्षेत्र में आज सुबह एक निजी बस के सड़क से 200 फीट गहरी खाई में गिरने की हृदय विदारक घटना से भारतीय जनता पार्टी, हिमाचल प्रदेश अत्यंत दुखी है। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु और 17 यात्रियों के घायल होने की दुखद खबर प्राप्त हुई है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम धूमल, शांता कुमार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती, सुरेश कश्यप ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा, “यह घटना अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। हमारी संवेदनाएं मृतक के परिवार के साथ हैं और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं। इस कठिन समय में भारतीय जनता पार्टी प्रभावित परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।”भाजपा नेताओं ने प्रशासन से मांग की है कि घायलों को तत्काल बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें।