सबकी खबर , पैनी नज़र

August 24, 2026 10:18 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

August 24, 2026 10:18 am

मोदी सरकार की प्रभावी आर्थिक नीतियों से भारत बना दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था: अनुराग सिंह ठाकुर

भारत विरोधी एजेंडा के अगुवा हैं राहुल गांधी: अनुराग सिंह ठाकुर

1 जनवरी 2026, हिमाचल प्रदेश: पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि विगत 11 वर्षों में मोदी सरकार द्वारा किये अभूतपूर्व सुधारों व प्रभावी आर्थिक नीतियों की वजह से भारत लगातार दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में बना हुआ है और इन्हीं सुधारों के चलते भारत दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।
श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत पिछले 11 वर्षों में नई ऊँचाइयों पर पहुँचा है। मोदी जी की कुशल आर्थिक नीतियों से हम 11 वें नंबर से चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बने हैं।आज भारत 4.18 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ जापान को पीछे छोड़ दुनिया की चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी बन गया है। भारतीय अर्थव्यवस्था अगले 2.5 से 3 साल में जर्मनी को तीसरे स्थान से हटाने की कगार पर है, जिसकी 2030 तक 7.3 ट्रिलियन डॉलर जीडीपी का अनुमान है। आर्थिक विकास की इस गति ने उम्मीदों से बेहतर प्रदर्शन किया है, जहाँ वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में जीडीपी छह तिमाहियों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। वैश्विक अस्थिरता और अंतरराष्ट्रीय दबावों के बावजूद भारत ने विकास के पथ पर मजबूती से कदम बढ़ाए हैं। दुनिया भर की प्रतिष्ठित रेटिंग एजेंसीयों के हिसाब से अगले कुछ सालों तक भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया की सबसे तेज गति से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था बनी रहेगी।
वैश्विक व्यापार और नीतिगत अनिश्चितताओं के बीच मजबूत घरेलू मांग के चलते वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में भारत की वास्तविक जीडीपी 8.2 प्रतिशत की दर से आगे बढ़ी, जोकि पिछली तिमाही के 7.8 प्रतिशत और 2024-25 की चौथी तिमाही के 7.4 प्रतिशत से अधिक है। आरबीआई ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि के अनुमान को पिछले 6.8 प्रतिशत से बढ़ाकर 7.3 प्रतिशत कर दिया है। यह आंकड़े दिखाते हैं कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व ने भारत आर्थिक दिशा में सधे कदमों से आगे बढ़ते हुए विश्वपटल पर अपनी मजबूत  स्थान बना रहा है”
श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ मोदी सरकार में आर्थिक नीतियों के समुचित क्रियान्वयन ने भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाया है। भारत दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में एक है और यह 2047 तक उच्च मध्य आय के दर्जे तक पहुंचने की आकांक्षा के साथ इस पथ पर आगे बढ़ने के लिए तैयार है। 2014 में जब मोदी सरकार सत्ता में आई थी तब आर्थिक विकास सुस्त पड़ा हुआ था मगर प्रधानमंत्री मोदी जी की कुशल नीतियों से आज भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। आज भारत का विदेशी मुद्रा भंडार अब तक के सर्वोच्च स्तर पर पहुंचते हुए पहली बार 700 अरब डॉलर के पार पहुंच गया है, जबकि यूपीए शासन काल के दौरान 2014 में विदेशी मुद्रा भंडार 311 अरब डॉलर के करीब था। मोदी राज के 10 साल में विदेशी मुद्रा भंडार दो गुना से ज्यादा बढ़ चुका है। आज भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर आगे बढ़ रहा है”
श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “चौतरफा विकास भारत की प्रगति का नया  अध्याय लिख रही है। भारत का ग्रोथ आउटलुक उत्साहजनक बना हुआ है, जिसमें वैश्विक और घरेलू संस्थानों ने मजबूत आर्थिक बुनियादी सिद्धांतों के आधार पर अपने आकलनों को और बेहतर किया है। प्रमुख क्षेत्रों में चौतरफा गति को देखते हुए, भारतीय रिजर्व बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अपने जीडीपी विकास अनुमान को 6.8 प्रतिशत से बढ़ाकर 7.3 प्रतिशत कर दिया है। निरंतर अंतरराष्ट्रीय विश्वास, मजबूत घरेलू मांग, गिरती बेरोजगारी और कम होती मुद्रास्फीति, देश को अपने 2047 के विकास लक्ष्यों की ओर तेजी से बढ़ने के लिए मजबूती से खड़ा करती है”
श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ एक तरफ़ भारतीय अर्थव्यवस्था लगातार आगे बढ़ रही है, भारत पर दुनिया का विश्वास बढ़ रहा है तो दूसरी तरफ़ हमारे नेता प्रतिपक्ष भारतीय अर्थव्यवस्था व भारत को कोसने से बाज नहीं आ रहे। देश ने लेकर विदेश तक श्रीमान राहुल गांधी सिर्फ़ भारत को बदनाम करने व भारतीय अर्थव्यवस्था को टूटती, और दम तोड़ती अर्थव्यवस्था साबित करने पर तुले हैं। जिनके ख़ुद के शासनकाल में भारतीय अर्थव्यवस्था को दुनिया 5 बड़ी लड़खड़ाती, चरमराती अर्थव्यवस्था कहा जाता था आज उनसे भारत की यह तरक्की देखी नहीं जा रही है। राहुल गांधी भारत विरोधी एजेंडा के अगुवा हैं”