सबकी खबर , पैनी नज़र

October 31, 2026 7:03 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 31, 2026 7:03 pm

नराजकीय आईटीआई बंगाना में ‘माय भारत’ ऊना द्वारा युवा समागम काआयोजन

अपने वोट को जानो और नशा मुक्ति को लेकर युवाओं को किया जागृत
बंगाना (ऊना), 31 अक्टूबर 2026:
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत संचालित ‘मेरा युवा भारत’ (MY Bharat) जिला ऊना द्वारा आज राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) बंगाना के परिसर में एक प्रेरणादायक युवा कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस विशेष समागम के तहत देश की प्रगति और युवा चेतना को समर्पित  महत्वपूर्ण राष्ट्रव्यापी कार्यक्रमों—, नेबरहुड यूथ पार्लियामेंट (थीम: नशा मुक्त युवा) तथा विकसित भारत युवा संवाद X नो योर Vote (Know Your Vote) का अद्भुत संगम देखने को मिला। राष्ट्र निर्माण की इस अनूठी पहल में संस्थान के विभिन्न ट्रेडों के 180 से अधिक छात्र-छात्राओं ने अपनी सक्रिय और ऊर्जावान भागीदारी दर्ज की। सरदार पटेल के जन्मदिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाते हुए ये आयोजन संचालित हुआ
कार्यक्रम में संस्थान के प्राचार्य श्री पुनीत मुख्यातिथि के रूप में उपस्तिथ हुए।कार्यक्रम का आयोजन जिला युवा अधिकारी प्रदीप कुमार की अधयक्षता में युवा स्वयंसेवक अक्षय के समन्वय व् मंच संचालन से हुआ। सबसे पहले सरदार पटेल को पुष्पांजली देकर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी । इसके वाद  विकसित भारत युवा संवाद एवं ‘नो योर वोट’:  के सत्र में प्रधानमंत्री के विजन 2047 तक ‘विकसित भारत’ के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर गहन मंथन हुआ। इसके साथ ही, युवा मतदाताओं को उनके लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए ‘नो योर वोट’ (अपने मत को जानो) अभियान के तहत वोट की ताकत और सही चुनावी प्रक्रिया के महत्व की विस्तृत जानकारी दी गई। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नामित यूथ आइकॉन अरुण कुमार निवासी हटली बंगाना इस सत्र के मुख्य बकता रहे ।
दुसरे सत्र में  नेबरहुड यूथ पार्लियामेंट (युवा संसद): ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम अयोज्ती किया गया । इस युवा संसद का मुख्य विषय “नशा मुक्त युवा” रखा गया था। लोकतांत्रिक संसदीय प्रणाली के जीवंत स्वरूप को दर्शाते हुए युवाओं ने समाज में बढ़ते नशे के दुष्प्रभावों, युवाओं पर इसके मानसिक व शारीरिक असर और इस सामाजिक बुराई को जड़ से खत्म करने के उपायों पर बेहद गंभीर और तार्किक ढंग से अपने विचार साझा किए। ब्रह्मकुमारी आध्यात्मिक संस्था के बंगाना प्रभारी बहन रितु एवं उनके सहयोगी इस सत्र के मुख्य बकता रहे युवाओं के रचनात्मक कौशल, वैचारिक क्षमता और कलात्मक सोच को मंच देने के लिए कार्यक्रम के दौरान भाषण (Declamation) और पेंटिंग (Painting) प्रतियोगिताओं का विशेष आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने राष्टीय एकता दिवस,  ‘नशा मुक्त युवा’ और ‘विकसित भारत @2047’ जैसे ज्वलंत विषयों पर एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। दोनो प्रतियोगिता के विजेताओं को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम को सुव्यवस्थित और सफल बनाने में ‘मेरा युवा भारत’ के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों और वालंटियर्स ने बेहद महत्वपूर्ण और सराहनीय भूमिका निभाई। आईटीआई बंगाना के प्रबंधन, प्रधानाचार्य और समस्त स्टाफ ने ‘माय भारत’ ऊना की इस अनूठी पहल की प्रशंसा की ।

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिक्षक कल्याण संघ पिछले छप्पन दिन से लगातार प्रदेश के महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों के शिक्षकों की प्रमोशन तथा विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता बहाल करने हेतु आंदोलनरत हैं।