सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 18, 2026 12:49 pm

विधिक साक्षरता शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों को दी कानूनों की जानकारी

धर्मशाला हिमदेव न्यूज़ 09 नवम्बर 2022 राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के उपलक्ष्य पर धर्मशाला के दाड़ी में स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में विद्यार्थियों के लिए विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिला कांगड़ा विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित इस शिविर की अध्यक्षता करते हुए सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विजय लक्ष्मी ने छात्रों को महत्वपूर्ण कानूनों की जानकारी देकर जागरूक किया। उन्होंने साक्षरता शिविर में उपस्थित छात्रों को राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के महत्व तथा यह दिवस क्यों मनाया जाता है, इसके बारे में बताया।
उन्होंने बच्चों को पोक्सो एक्ट, निशुल्क कानूनी सहायता, राष्ट्रीय लोक अदालत, मध्यस्थता, अपराध से पीडि़त व्यक्ति प्रतिकर स्कीम, 2019 तथा नालसा (नशा पीडि़तों को विधिक सेवाऐं एवं नशा उन्मूलन के लिए विधिक सेवाऐं) स्कीम 2015 के बारे में विस्तार से बताया। वहीं अधिवक्ता विश्व र्कीति पराशर ने छात्रों को मोटर व्हीकल एक्ट तथा उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के बारे में जानकारी दी।
इस दौरान विधिक साक्षरता शिविर के साथ-साथ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दाड़ी में विधिक सेवा संस्थानों द्वारा किये जाने वाले कार्य, उनके द्वारा दी जाने वाली सेवाएं तथा उपलब्धियों से संबंधित प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया।