देवभूमि कुल्लू हिमाचल से स्टार ब्रदर्स फाउंडेशन ने हमारा प्रयास युवा विकास मुहिम के अंतर्गत एक लाइव टॉक शो का श्री गणेश किया जिसमें हिमाचल के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ साहित्यकार डा सूरत ठाकुर लाइव में शिकरत करने वाले हैं। गौर मतलब है कि हिमाचल की देव संस्कृति, संगीत मंजरी,फॉल्क म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स ऑफ हिमाचल,
हिमाचल का जनजातीय लोकसंगीत, कुल्लू जनपद की देवपरम्परा में संगीत, हिमाचल प्रदेश के ऋतुगीत,
भारतीय संगीत का इतिहास, हिमाचल प्रदेश की देव भारथायें,हिमाचल प्रदेश की जनजातीय लोक संस्कृति सहित हिमाचल प्रदेश की लोक संस्कृति से सम्बन्धित लगभग बीस पुस्तकें प्रकाशित हुई हैं। हिमाचल प्रदेश साहित्य अकादेमी और पूर्वोत्तर साहित्य अकादमी से सम्मानित डॉ सूरत ठाकुर के नेतृत्व में कुल्लू नाटी ने गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड में नाम दर्ज किया गया है। पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के संगीत विभाग में इनके लोकसंगीत और लोक-संस्कृति पर किए गए कार्यों पर पीएच.डी के लिए शोध ग्रंथ अवार्ड हुआ है। निसंदेह लाइव के माध्यम से ऐसी शख्शियत को सुनना युवाओं के लिए एक प्रेरणादाई अनुभव रहेगा। इस लाइव टॉक शो के विषय में संस्था के संस्थापक के० सी० कविराज और उनके अनुज सोम प्यारे ने जानकारी देते हुए बताया कि इस शो के माध्यम से वो युवाओं के सामने साहित्य, कला, संगीत, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण के क्षेत्रों में प्रयासरत व सरकारी गैर सरकारी समाजसेवियों सहित प्रशासनिक अधिकारियों को लाइव जोड़ना चाहेंगे ताकि युवाओं को उन विभूतियों से प्रेरणा मिल सके जो अपने कार्यक्षेत्र में एक नाम बना चुके हैं। सत्र के माध्यम से युवाओं को एक संदेश भी मिलेगा कि चुनौतियां तो सबकी जिंदगी में होती है लेकिन उनका सामने कर के ही आप इतिहास लिख सकते हैं साथ ही साथ किसी विशेष कार्यक्षेत्र से संबंधित जानकारी आप सत्र में जुड़े मेहमान से सहजता से जान सकते हैं। स्टार ब्रदर्स फाउंडेशन की समस्त टीम ने आग्रह किया है कि इस मुहिम में बुद्धिजीवी वर्ग जरूर आगे आएं और टॉक शो के माध्यम से युवाओं को प्रेरित करें। ताकि हम एक सशक्त समाज और देश की परिकल्पना कर सकें। शो में शामिल होने के लिए 7580080765 नंबर पर अपना प्रोफाइल और फोटो आप निसंकोच भेज सकते हैं।









