सबकी खबर , पैनी नज़र

October 9, 2026 10:50 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 9, 2026 10:50 pm

INTUC conference of issues of pending demands of employees for Rajasthan people|इंटक के प्रतिनिधि सम्मेलन में रखी गई कर्मचारियों के लंबित मांगों के मुद्दे

Jaipur: जलदाय कर्मियों का प्रांतीय नल मजदूर यूनियन इंटक का प्रतिनिधि सम्मेलन हसनपुरा रोड स्थित जल भवन में आयोजित हुआ. इस सम्मेलन के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास मौजूद रहें. इसके साथ ही जलदाय मंत्री बीड़ी कल्ला, श्रम मंत्री टीकाराम जूली ने दूरभाष के जरिए कर्मचारियों को संबोधित करते हुए 25 सितंबर को यूनियन के साथ मीटिंग कर लंबित मांगों का निरकरण करने का आश्वासन दिया.

इस सम्मेलन में प्रांतीय नल मजदूर यूनियन का चुनाव मनोनयन किया गया, जिसमें यूनियन के संरक्षक राजेंद्र किशन व्यास ने संजय सिंह शेखावत का प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्री राजेन्द्र सोलंकी का प्रस्ताव रखा. जिसमें राजस्थान इंटक के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश राजश्रीमाली ने कर्मचारियों की सह-सहमति से निर्विरोध संजय सिंह शेखावत को प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री राजेंद्र सिंह सोलंकी को चुना गया. 

ये भी पढ़ें-Rahul मिलवा पाएंगे Gehlot और Pilot के हाथ? Punjab के बाद अब Rajasthan पर सबकी नजर.

सम्मेलन में  कार्यकारिणी के लगभग 500 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया, जिसमें कर्मचारियों की लंबित मांगों में नई भर्ती, पदोन्नति, वेतन विसंगतियां व अर्ध स्थाई से नियमित, जनता जल योजना व ठेकाकर्मियों को नियमित करवाने की मांग को लेकर सम्मेलन में मुद्दा उठा.

ये भी पढ़ें-Video Case: निलंबित Hiralal Saini के साथ महिला सिपाही को भेजा गया जेल.

इस दौरान राजस्थान राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश पारीक, वाटर वर्क्स कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह यादव, प्रवक्ता बाबूलाल, उपाध्यक्ष महेंद्र, वाहन चालक ड्रिलिंग संघ के अध्यक्ष महेश चंद शर्मा, महामंत्री विजय सिंह शामिल हुए. 

Source link