नई दिल्ली: आईपीएल 2021 (IPL 2021) के 49वें मुकाबले में आज ईयोन मोर्गन (Eoin Morgan) की कोलकाता नाइटराइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने केन विलियमसन (Kane Williamson) की सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के खिलाफ बाजी मार ली है.
कोलकाता ने मारी बाजी
कोलकाता नाइटराइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने 19.4 ओवर में 4 विकेट खोकर 119 रन बना लिए और इसके साथ ही ईयोन मोर्गन (Eoin Morgan) की सेना नेसनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के खिलाफ 6 विकेट से जीत हासिल कर ली.
टॉस के बॉस
सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) ने टॉस जीता और कोलकाता नाइटराइडर्स (Kolkata Knight Riders) को पहले गेंदबाजी के लिए बुलाया. देखना होगा कि ये फैसला उनके लिए कितना फायदेमंद साबित होता है.
Toss Update from Dubai @SunRisers win the toss & elect to bat against @KKRiders. #VIVOIPL #KKRvSRH
Follow the match https://t.co/Z5rRXTNps5 pic.twitter.com/xcYMTWirss
— IndianPremierLeague (@IPL) October 3, 2021
प्वाइंट्स टेबल में कौन आगे?
कोलकाता नाइटराइडर्स (Kolkata Knight Riders) अब तक 13 में से 6 मुकाबले जीते हैं और वो 10 अंकों के साथ आईपीएल 2021 (IPL 2021) के प्वाइंट्स टेबल में चौथे नंबर बरकरार है. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) का इस सीजन में बुरा हाल रहा है. इस टीम ने 11 में से महज 2 मुकाबले जीते हैं और वो टेबल में 4 अंकों के साथ सबसे निचले पायदान पर है.
कोलकाता नाइटराइडर्स की प्लेइंग XI: ईयोन मोर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), नीतीश राणा, राहुल त्रिपाठी, शुभमन गिल, शाकिब अल हसन, टिम साउदी, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नरेन, शिवम मावी, वेंकटेश अय्यर.
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग XI: केन विलियमसन (कप्तान), जेसन रॉय, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), प्रियम गर्ग, अब्दुल समद, जेसन होल्डर, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्थ कौल, उमरान मलिक और अभिषेक शर्मा.
A look at the Playing XIs #VIVOIPL #KKRvSRH
Follow the match https://t.co/Z5rRXTNps5 pic.twitter.com/ArPFcRZKIU
— IndianPremierLeague (@IPL) October 3, 2021
मैदान: दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम, यूएई.










