सबकी खबर , पैनी नज़र

May 1, 2026 12:54 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

May 1, 2026 12:54 pm

भाजपा प्रत्येक बूथ अध्यक्ष का जानेगी कुशलक्षेम : खन्ना

  • 2024 में एक बार फिर चारों लोक सभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी भाजपा
  • सेब उत्पादकों को असुविधा का खामियाजा कांग्रेस पार्टी को लोकसभा चुनावों में भुगतना पड़ेगा

शिमला 05 अगस्त 2023: भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात की, यह एक शिष्टाचार भेंट थी। इस बैठक के दौरान कई संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई, अविनाश राय खन्ना ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा मजबूती से मैदान में उतरेगी और इसके लिए एक ठोस नीति बनाई जा रही है। आने वाले लोकसभा चुनाव में 2019 की गाथा फिर लिखी जाएगी, जब चारों सीटों पर भाजपा एक बार फिर ऐतिहासिक जीत दर्ज की करेगी।उन्होंने कहा कि भाजपा ने पूरे प्रदेश भर में एक विशेष मुहिम शुरू की है, जिसके अंतर्गत सभी प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष प्रत्येक बूथ स्तर के अध्यक्षों को व्यक्तिगत संपर्क करेंगे और उनका कुशलक्षेम जानेंगे। यह नीति संगठन को मजबूत करने के लिए उत्तम साबित होगी।उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक दल है और कार्यकर्ता ही भाजपा की ताकत है, सभी नेता और कार्यकर्ता मिलकर 2024 के लक्ष्य को धयनार्थ करते हुए आगे बढ़ेंगे।हिमाचल प्रदेश में वर्तमान कांग्रेस पार्टी की लोकप्रियता घटती दिखाई दे रही है। जिस प्रकार से आपदा को वह संभालने में असफल साबित हुए हैं, यह जगजाहिर है। यह पहली बार हिमाचल प्रदेश में हुआ है कि सेब उत्पादकों को इतनी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है, सड़के ठीक हो नही पाई और सेब मंडी तक पहुंच नहीं रहे हैं, इसका बागबानों को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है, जिसका लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी को खामियाजा भुगतना पड़ेगा। जिस प्रकार केंद्र ने बढ़-चढ़कर हिमाचल प्रदेश को इस आपदा की घड़ी में संभाला है उसके लिए हम केंद्र नेतृत्व का धन्यवाद भी करते हैं। जनता को विश्वास हो गया है कि बिना पक्षपात के केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश का साथ दिया है, यह ही नहीं अनेकों योजनाओं में भी केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को योजनाओं के लिए प्रदान करने वाली राशि में कमी नहीं आने दी है।
भाजपा जो कहती है वो करके दिखाती है।