सबकी खबर , पैनी नज़र

July 23, 2026 8:01 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

July 23, 2026 8:01 am

कांग्रेस में नेतृत्व, संगठन और सरकार—तीनों के बीच तालमेल पूरी तरह शून्य : राकेश जमवाल

“जीरो तालमेल वाली कांग्रेस पंचायती राज चुनाव में साफ होगी—भाजपा पूरी तरह तैयार”

शिमला, 16 अप्रैल 2026: भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता राकेश जमवाल ने कांग्रेस की प्रदेश स्तरीय बैठक और संगठनात्मक गतिविधियों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के भीतर गहरा आंतरिक संघर्ष और असंतोष अब सार्वजनिक रूप से सामने आ चुका है।
जमवाल ने कहा कि हाल ही में कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी के शिमला दौरे के दौरान यह साफ संकेत मिला कि पार्टी का आलाकमान प्रदेश सरकार के कामकाज से संतुष्ट नहीं है।
उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं के बीच बढ़ती खींचतान—विशेषकर आनंद शर्मा और कौल सिंह ठाकुर जैसे नेताओं से जुड़े घटनाक्रम—कांग्रेस के अंदर चल रहे द्वंद्व को उजागर करते हैं।कांग्रेस में नेतृत्व, संगठन और सरकार—तीनों के बीच तालमेल पूरी तरह शून्य है। नेता आपसी खींचतान में लगे हैं और इस जीरो तालमेल में हीरो बनने की कोशिश कर रहे हैं,” जमवाल ने तंज कसते हुए कहा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की बैठकें और रणनीति निर्माण केवल दिखावा है, क्योंकि जमीनी स्तर पर पार्टी पूरी तरह बिखरी हुई है।
“जब सरकार और संगठन एक दिशा में ही नहीं हैं, तो रणनीति केवल कागजों तक ही सीमित रह जाती है,” उन्होंने कहा।
राकेश जमवाल ने कहा कि प्रदेश में जनता कांग्रेस सरकार की नीतियों से पूरी तरह निराश है।
“महंगाई, बेरोजगारी, प्रशासनिक अव्यवस्था और विकास कार्यों की धीमी गति ने जनता का विश्वास पूरी तरह खत्म कर दिया है,” उन्होंने कहा।
उन्होंने पंचायती राज चुनावों को लेकर भाजपा की तैयारी का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा पूरी तरह संगठित, सक्रिय और चुनाव के लिए तैयार है।
“पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस का धरातल पर सुपड़ा साफ होना तय है। जनता अब जवाब देने के मूड में है,” उन्होंने कहा।
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर तक मजबूत संगठन के साथ मैदान में हैं और विकास, पारदर्शिता और जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं।
अंत में जमवाल ने कहा:
“कांग्रेस अंदरूनी लड़ाई में उलझी है और भाजपा जनता के साथ खड़ी है—यही फर्क चुनाव में साफ दिखाई देगा।”