शिमला: ड्राइवरों की हड़ताल से प्रदेश में हालात खराब होते जा रहे हैं। राजधानी शिमला के कई पेट्रोल पंप ड्राई है जहां पेट्रोल मिल रहा है वहां गाड़ियों की लंबी कतारें लगी हुई है जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।शिमला में पेट्रोल पम्प पर तेल भरवाने के लिए होड़ मची हुई है। स्थिति न बिगड़े ट्रेफिक सुचारू रूप से चलता रहे इसके लिए पेट्रोल पम्प पर चार से पांच पुलिस कर्मी तैनात किए गए है। ताराहाल पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डीजल भरवाने के लिए वाहन चालकों का कहना है कि पैट्रोल के लिए लंबी कतारों में खड़े होकर डेढ़ से दो घंटे तक का इंतजार करना पड़ रहा हैं। कुछ जगह पर तो पेट्रोल मिल ही नहीं रहा है जहां पेट्रोल मिल रहा हैं वहां लंबी लाइनें लगी हैं।
Post Views: 29






