सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

April 13, 2026 12:43 am

मोहब्बत बनी आफत सुरेंद्र शर्मा शिव

जब पाकिस्तान की सीमा
भारत के अंदर आ गई
किसी ने इसे प्यार की ताक़त कहा
किसी ने कहा घुसपैठ हो गई

जब चार बच्चों की माँ
सरहद पार के इश्क़ में पड़ गई
प्यार अंधा होता है
ये बात तो तय हो गई

है ये साज़िश कोई या
सच्चे प्यार की जीत हो गई
कोई जानता नहीं लेकिन
सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई

गंभीर मुद्दों को छोड़कर
मीडिया भी सीमा के पीछे पड़ गई
पहुँचकर सचिन के घर
दोनों का इंटरव्यू लेने की होड़ लग गई

कोई जासूस कह रहा उसको
पुलिस भी अपनी जाँच में जुट गई
मिल गया मसाला मीडिया को
देखो! उनकी तो टीआरपी भी बढ़ गई

न सोचा होगा सीमा ने कभी ये
उसकी ज़िंदगी तो खुली किताब बन गई
हर कोई जानना चाहता है उसके बारे में
सचिन को ये कैसी मोहब्बत मिल गई

बेचारे सचिन की जिंदगी भी बदल गई
जाने कौन घड़ी में वो ज़ालिम पबजी खेल गई
किस्सा नहीं ये हकीकत है
मोहब्बत जब आफ़त में बदल गई।