सबकी खबर , पैनी नज़र

October 30, 2026 8:45 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 30, 2026 8:45 am

Mahanta Narendra Giri Death Case Theft of CCTV DVR in Anand Giri Haridwar Ashram upns | आनंद गिरी के सील हुए आश्रम से CCTV फुटेज चुराने की कोशिश, क्या इसमें छुपे हैं नरेंद्र गिरी मौत से जुड़े राज?

हरिद्वार: अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी की मौत मामले में आरोपी शिष्य आनंद गिरी अभी सीबीआई की कस्टडी में हैं. इसी बीच उनका हरिद्वार का आश्रम सील किया जा चुका है. लेकिन, बीते दिन इस सील हुए आश्रम में चोरी का प्रयास किया गया. माना जा रहा है कि इस सील आश्रम में लगे सीसीटीवी के डीवीआर में महंत की से जुड़े राज हो सकते हैं. इसी वजह से इसे भी चोरी करने की कोशिश की गई थी. फिलहाल, चोरी के आरोपी को आसपास के लोगों ने दबोच लिया था और अब पुलिस के हवाले कर दिया है. अब श्यामुपर थाना पुलिस इस चोर से पूछताछ कर सच निकालने की कोशिश कर रही है.

उत्तर प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन नियम में बदलाव, जानें क्या होगा नया

सील आश्रम से चुरा ली गई डीवीआर
गौरतलब है कि महंत नरेंद्र गिरी की मौत के बाद आनंद गिरि को श्यामपुर कांगड़ी के आश्रम से गिरफ्त में ले लिया गया था. कथित तौर पर महंत द्वारा लिखे गए सुसाइड नोट में आनंद गिरी का जिक्र था और कहा गया था कि उन्होंने ही महंत को सुसाइड के लिए उकसाने का काम किया है. आनंद गिरी को गिरफ्तार करने के बाद उस आश्रम को सील कर दिया गया था. फिर भी सील होने के बावजूद बीते सोमवार यहां से सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर को चुरा लिया गया. इतना ही नहीं, इसी आश्रम से मोटर, जूसर-मिक्सर आदि की भी चोरी हुई है.

महंत नरेंद्र गिरी मौत मामला: साइकोलॉजिकल आटोप्सी के जरिए जांच कर रही CBI, जानें कैसे मिलेगी केस में मदद?

उठ रहे कई बड़े सवाल?
बताया जा रहा है कि आरोपी का नाम राहुल वर्मा है और वह कांगड़ी स्तिथ आश्रम क्षेत्र का ही रहने वाला है. अब सवाल यह उठ रहे हैं कि क्या उस सीसीटीवी फुटेज में ऐसा कुछ था जो आनंद गिरी या किसी और के लिए खतरा बन सकता है? क्या इसीलिए डीवीआर को चुराने की कोशिश की गई है? क्या इन फुटेज में नरेंद्र गिरी की मौत को लेकर कोई राज छुपा है? पुलिस जल्द ही इसका खुलासा कर सकती है.

फिलहाल, पकड़े गए युवक से पूछताछ जारी है और पता लगाया जा रहा है कि इस चोरी के पीछे किसका हाथ हो सकता है? पुलिस द्वारा दी जा रही जानकारी के मुताबिक, आरोपी के पास से डीवीआर, पानी की मोटर और जूसर पाया गया है.

WATCH LIVE TV

Source link