सबकी खबर , पैनी नज़र

June 24, 2026 12:37 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

June 24, 2026 12:37 pm

राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने पर गुस्से में महिला कांग्रेस

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 25 मार्च, 2023: शिमला महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे मुंह पर काली पट्टी बांध कर किया मौन प्रदर्शन! केंद्र की भाजपा सरकार पर लगाए विपक्ष की आवाज दबाने के आरोप!
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को मानहानि मामले में दो साल की सजा होने पर लोकसभा की सदस्यता रद्द कर दी गई है जिसके विरोध में कांग्रेस पार्टी पूरे देश में सड़कों पर उतर कर धरना प्रदर्शन कर रही है। शिमला में भी महिला कांग्रेस ने ऐतिहासिक रिज मैदान पर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे मुंह पर काली पट्टी बांधकर मौन प्रदर्शन किया और सदस्यता को रद्द करना लोकतंत्र की हत्या करार दिया।
महिला कांग्रेस की हिमाचल अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा कि आज लोकतंत्र खतरे में है जिस तरह से विपक्ष की आवाज सदन के भीतर और सदन के बाहर दबाने की कोशिश की जा रही है वह स्वस्थ लोकतंत्र के लिए सही नहीं है। कांग्रेस पार्टी जनता की लड़ाई लड़ रही है और राहुल गांधी को जानबूझकर केंद्र सरकार फसाने की कोशिश कर रही है जिसमें भाजपा को कामयाबी नहीं मिलेगी। महिला कांग्रेस ने आज रिज मैदान पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास मुंह पर काली पट्टियां बांधकर विरोध दर्ज कराया गया और भविष्य में भी यह लड़ाई जारी रहेगी।