सबकी खबर , पैनी नज़र

July 3, 2026 9:56 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

July 3, 2026 9:56 am

मानवीय संस्था द्वारा करवाचौथ एवम इको ब्रिक का संदेश

मानवीय संस्था द्वारा करवाचौथ का उत्सव डेविकोज़ रेस्तरां में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मानवीय संस्थान की अध्यक्षा आरती सूद ने की। इस अवसर पर लगभग 40-50 महिलाएं उपस्थित थीं और मनोरंजन के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों की भी व्यवस्था की गई थी। एकल प्रस्तुतियों में गीत गायन, नृत्य, मेहंदी कला और विभिन्न खेल इस आयोजन के मुख्य आकर्षण थे। अध्यक्षा आरती सूद ने वहां उपस्थित सभी स्थानीय महिलाओं को शुभकामनाएं दीं और सभी के लिए मंगल कामना की । संस्था की सदस्‍य प्रेम चौहान, शिल्‍पा मनोचा, आशा सूद, रानी कुकरेजा, रूपा शारदा, किमी सूद आदि इस अवसर पर मौजूद रही। करवाचौथ के अलावा पर्यावरण के अनुकूल एक मुहीम इको ब्रिक को भी बढ़ावा दिया गया। ईको ब्रिक यानी प्लास्टिक की ईंट– घर में पड़ी प्लास्टिक की बोतल के अंदर चॉकलेट, चिप्स, दवाई के रैपर अच्छे से भरकर उसे बंद करके,ऐसे ही कई बोतलें तैयार करने के बाद इसे अलग-अलग तरह के सामान फ़र्निचर जैसे स्टूल, कुर्सियाँ और मेजें, भंडारण पेटी, कलाकृति मूर्तियां, बगीचे की बेंच, सड़कें, इत्यादि के बनाने में उपयोग किया जा सकता है। इकोब्रिकिंग एक व्यक्तिगत और सहयोगी प्रयास दोनों है। आरती सूद ने कहा इकोब्रिकिंग आंदोलन खपत के परिणामों और प्लास्टिक के खतरों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के रूप में व्यक्तिगत स्तर पर ईस प्रक्रिया को मानवीय संस्था बढ़ावा देता है। करवाचौथ के मौके पर इस मुहीम के द्वार। लोगों को प्लास्टिक से होने वाले खतरे और उसके विभिन्न चीजो के लिए, इसके इस्तेमल करने की जानकारी काफी हद तक सराहनिय है।