सबकी खबर , पैनी नज़र

October 26, 2026 12:15 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 26, 2026 12:15 pm

मंडी व कुल्लू में मोबाइल फोन उपभोक्ताओं को मिलेगी इंट्रा सर्कल रोमिंग सुविधा

शिमला 18 अगस्त, 2023: प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि कुल्लू व मंडी जिलों में मोबाइल फोन उपभोक्ताओं को इंट्रा सर्कल रोमिंग सुविधा प्रदान की गई है। इस सुविधा से उपभोक्ताओं को अपने गृह क्षेत्र में रहते हुए भी अन्य नेटवर्क की सेवाओं का लाभ प्राप्त हो सकेगा।
उन्होंने बताया कि मंडी व कुल्लू जिलों में भारी बारिश के कारण संचार व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है, जिसके कारण कई उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी के दृष्टिगत 21 अगस्त, 2023 अथवा आगामी आदेशों तक यह सुविधा प्रदान की गई है।