सबकी खबर , पैनी नज़र

October 27, 2026 2:33 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 27, 2026 2:33 pm

हिमाचल प्रदेश का करोड़ो खर्चा करवाकर प्रदेश के युवाओं के लिए सिर्फ रणसिंघा छोड़ गए मोदी: गौरव शर्मा

शिमला हिमदेव न्यूज़ 24 सितंबर, 2022: आम आदमी पार्टी ने प्रधान मंत्री दौरे को लेकर चुटकी लेते हुए कहा की हिमाचल प्रदेश का करोड़ो खर्चा करवाकर युवाओं के लिए सिर्फ रणसिंघा छोड़ गए मोदी। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने कहा की माननीय मोदी जी ने प्रदेश में सिर्फ फिजूलखर्ची को बड़ावा दीया है और उनका दौरा तो हो नहीं पाया पर प्रदेश की जनता का करोड़ो रुपया पानी की तरह भाजपा ने उनकी आव भगत के लिए भहा डाला। एक और आज प्रदेश की जनता महंगाई से परेशान है तो दूसरी और भाजपा अपने नेताओं की आव भगत में जनता का करोड़ों रुपया चंद घंटो में खर्च कर रहीं है। गौरव शर्मा ने कहा की आज एक बार फ़िर भाजपा और मोदी जी ने प्रदेश के युवाओं को छला है और कोई भी घोषणा युवाओ के लिए नहीं की गई उल्टा प्रदेश के युवाओं को झूठ बोलकर मंडी तक ले जाया गया है। उन्होंने कहा की कहाँ तो मोदी जी युवाओं को हर वर्ष दो करोड़ नौकरी देने की बात करते थे और कहा आज प्रदेश और देश का युवा नौकरी के लिए दर दर की ठोकरें खा रहा है ऊपर से जहां प्रदेश भाजपा सरकार ने भरतियां की उसमे सिर्फ घोटाला हुआ है और अपने चाहितो को नौकरी दी गई है जिसमे मेरिट को बिलकुल दरकिनार किया गया है। गौरव शर्मा ने कहा की जो आस भाजपा ने युवाओं में मोदी के नाम से जगाई थी आज वो ख़त्म हो गई और भाजपा की कथनी करनी का अंतर सीधा युवाओं को समझ आ गया, मोदी जी का दौरा बेहद निराशाजनक और सचमें रिवाज बदलने वाला था।