सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

November 10, 2025 10:28 am

संत निरंकारी मिशन ब्रांच सुन्नी में मुक्ति पर्व मनाया गया।

सुन्नी ( हरीश गौतम ) 15 अगस्त, 2022: संत निरंकारी मंडल दिल्ली द्वारा प्रत्येक वर्ष 15 अगस्त को मुक्ति पर्व के रूप मनाया जाता है इसी कड़ी में संत निरंकारी सत्संग ब्रांच सुन्नी में भी इस पर्व को बड़ी धूम धाम से मनाया गया। हेम प्रकाश मुखी संत निरंकारी सत्संग ब्रांच सुन्नी ने बताया कि वर्तमान निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज के आदेशों से सुन्नी के घरयाणा पंचायत के लगते क्षेत्र मां नैना माता व शिव मंदिर के आस पास 14 अगस्त को वन नेस वन लगाया गया। इसमें हरड़ा बेहड़ा, जामुन, अर्जुन, नीम आदि 100 पौधे रोपे गए। इस प्लॉट को वन विभाग और ग्राम पंचायत घरयाणा से अनुमति लेकर 5 वर्षो के लिए गोद लिया गया ताकि सतगुरु के आदेश अनुसार पूरा वन बनाकर तैयार हो।
इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रधान ग्राम पंचायत घरयाणा संजय भारद्वाज, उप प्रधान धर्मेंद्र शर्मा, पूर्व प्रधान ज्योतिका वर्मा, प्रधान मंदिर जगत राम वर्मा, प्यारे लाल शर्मा, सचिव जीत राम रहे संजय भारद्वाज ने मिशन के सामाजिक और धार्मिक कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा की और उन्होंने पंचायत और अपनी ओर से मिशन के कार्य के लिए हरसंभव मदद देने की बात कही, वहीं उन्होंने समाज के प्रत्येक सदस्य को मिशन में जुड़ने की अपील की ताकि स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सके। वही पूर्व प्रधान ज्योतिका वर्मा ने भी मिशन के कार्य की भरपूर सराहना की।
मिशन का परिचय हेम प्रकाश ने प्रस्तुत किया और धन्यवाद रमेश कुमार वर्मा सेवादल इंचार्ज ने किया।
इस वन नेस वन कार्यक्रम में जोगिंद्र शर्मा, सतीश कुमार, श्यामा चौहान, नोख राम, सोनू, अंजना, शोभा सलोचना, शकुंतला सहित लगभग 100 सदस्यों ने भाग लिया।