सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

February 18, 2026 5:52 pm

निसान मोटर इंडिया ने 5.65 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में ऑल न्यू ग्रेवाइट को लॉन्च किया

काँगड़ा,18,फरवरी,2026,निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एनएमआईपीएल)ने आज 5.65 लाख रुपये की आकर्षक शुरुआती कीमत में ऑल न्यू निसान ग्रेवाइट को लॉन्च करने का एलान किया। बोल्ड और गेम चेंजिंग 7सीटर एमपीवी ग्रेवाइट भारत में निसान के सफर के नए अध्याय की शुरुआत है।भारत से प्रेरित मेड इन इंडिया,मेड फॉर इंडिया ग्रेवाइट भारत में निसान मोटर इंडिया के नवीनतम प्रोडक्ट ऑफेंसिव का पहला प्रोडक्ट है। यह भारत में कंपनी की मजबूत प्रतिबद्धता और मौजूदगी को दर्शाता है।इस मॉडल का नाम ग्रेवाइट भारत के 1.4 अरब लोगों और राष्ट्र की विविधता को आकार देने वाली 19000 भाषाओं एवं रीति रिवाजों से प्रेरित है।ग्रेवाइट को भारतीय परिवारों की बदलती महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है।इसमें रोड पर शानदार मौजूदगी के साथ स्पेस, वर्सटैलिटी,कम्फर्ट और रोजाना की व्यावहारिक जरूरतों को ध्यान में रखा गया है।
निसान एंड इनफिनिटी के डिवीजनल वाइस प्रेसिडेंट एवं मिडिल ईस्ट,केएसए,सीआईएस एवं भारत के प्रेसिडेंट थियरी सबाग ने कहा भारत निसान की वैश्विक महत्वाकांक्षाओं के केंद्र में है।पिछले साल परिचालन को मजबूत करने,नेटवर्क को विस्तार देने और प्रोडक्ट ऑफेंसिव की दिशा में हमारे प्रयास इस बाजार को लेकर लंबी अवधि में कंपनी की प्रतिबद्धता को दिखाते हैं।चेन्नई में हमारे अलायंस पार्टनर के साथ हमारी लोकल मैन्यूफैक्चरिंग और फ्यूचर रेडी प्रोडक्ट रोडमैप के साथ हम यहां प्रतिस्पर्धा करने,विकास करने और महत्वपूर्ण सेगमेंट में नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं।
निसान मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ वत्स ने कहा ऑल न्यू निसान ग्रेवाइट भारतीय परिवारों की विविधता,व्यापकता एवं महत्वाकांक्षाओं से प्रेरित है। इसकी मॉड्यूलर सीटिंग से लेकर इसके कमांडिंग स्टांस तक हर खूबी दिखाती है कि कैसे भारतीय ग्राहक रहते हैं,यात्रा करते हैं और साथ मिलकर आगे बढ़ते हैं। निसान के नए पोर्टफोलियो में दूसरा महत्वपूर्ण मॉडल ऑल न्यू ग्रेवाइट भारत में ब्रांड के प्रोडक्ट्स को फिर से बेहतर बनाने की दिशा में एक अहम कदम है।भारत से निर्यात होने वाली नई निसान मैग्नाइट की रफ्तार को आगे बढ़ाते हुए और नेटवर्क वाले शहरों में बढ़ते डीलर नेटवर्क के लोकल सपोर्ट के साथ ग्रेवाइट भारत में कंपनी के सतत विकास की नींव को मजबूत करने वाला प्रोडक्ट है।