सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

February 9, 2026 7:11 pm

Noida Police Checking Campaign in 3 Parts Before Upcoming Festivals upns | त्योहारों के मद्देनजर सतर्क हुई नोएडा पुलिस, इन तीन तरीकों से चला रही सुरक्षा अभियान

गौतमबुद्ध नगर: उत्तर प्रदेश की गौतमबुद्ध नगर पुलिस आगामी त्योहारों को लेकर तैयारी पूरी है. सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस लगातर अलग-अलग जगहों पर आलाधिकारियों के साथ पैदल मार्च कर रही है. इसके साथ ही भीड़-भाड़ वाली मार्केटों में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. लोगों से कोविड प्रोटोकॉल फॉलो करने की भी अपील की जा रही है. बता दें, पुलिस यह चेकिंग अभियान तीन भागों में चला रही है.

कानपुर: सपा नेता को दौड़ाकर बीच सड़क पर बदमाशों ने सिर में मारी गोली, जानें पूरा मामला

शराब की दुकानों में भी चेकिंग अभियान
दरसल, नोएडा पुलिस आगामी त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा को देखते हुए आलाधिकारियों के साथ बाज़ारों में पैदल मार्च कर रही है. शराब की दुकानों में चेकिंग अभियान चलाया गया. पुलिस ने बताया कि एसीपी 1 अंकिता शर्मा ने बताया कि आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस अलर्ट है. त्योहारों में आपराधिक गतिविधियां बढ़ जाती हैं, इसलिए आगामी दिनों में आने वाले त्योहारों और क्षेत्र में सुरक्षा को देखते हुए पुलिस 3 भागों में चेकिंग अभियान चला रही है.

जल समाधि की चेतावनी देने वाले परमहंस आचार्य पर हमले की कोशिश का आरोप, पुलिस ने नकारा; बताई ये बात

इन तीन तरह से पुलिस ले रही एक्शन
1. पहला पुलिस दो पहिया वाहनों की चेकिंग कर रही है. चेकिंग के दौरान देखा जा राह है कि दोपहिया वाहन कोई चोर या अन्य बदमाश तो नहीं चला रहे. इसी के साथ पैदल मार्च चलाई जा रही है. 
2. दूसरा, भाग में शहर के जितने भी डार्क जोन हैं, जहां अंधेरा ज्यादा रहता है, जहां महिलाएं रात में निकलने से कतराती हैं. उन जगहों पर पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है. साथ ही उन जगहों पर महिला पुलिस के साथ रेगुलर पेट्रोलिंग की जा रही है. 
3. तीसरा, शहर में जितने भी भीड़भाड़ वाले इलाके हैं, वहां फुट पेट्रोलिंग शुरू की गई है. सभी मार्केट्स और साप्ताहिक बाजारों में फुट पेट्रोलिंग कर के लोगों से बात की जा रही है. जिससे लोगों में सुरक्षा का माहौल पैदा किया जा सके. साथ ही, पुलिस लोगों से ये भी अपील कर रही है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु पर संदेह होने पर पुलिस को सूचना जरूर दें और कोविड के नियमों का पालन करते रहे.

WATCH LIVE TV

Source link