सबकी खबर , पैनी नज़र

October 13, 2026 4:06 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 13, 2026 4:06 pm

दिखाना ज़रूरी नहीं सुरेंद्र शर्मा शिव

क्यों करूं मैं इसकी नुमाइश
इश्क़ कोई व्यापार थोड़े ही है
है ये तो मेरे दिल का मामला
फेसबुक की वॉल थोड़े ही है

बस खुशी ज़िंदगीभर की
देना चाहता हूं मैं तुमको
कितना प्यार करता हूं तुमसे
किसी को बताना ज़रूरी थोड़े ही है

कितनी रातें जागा हूं तेरी याद में
लाल आंखें सबको दिखाना ज़रूरी थोड़े ही है
तड़पा हूं कितना दिन रात तुम्हारे लिए
सबको आंसू दिखाना ज़रूरी थोड़े ही है

शुक्र है कि मैं पसंद हूं तेरी
बस इतना जानना काफ़ी है मेरे लिए
क्या पसंद है तुम्हें और क्या नहीं
ये सबको बताना ज़रूरी थोड़े ही है।