सबकी खबर , पैनी नज़र

June 27, 2026 4:58 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

June 27, 2026 4:58 pm

ओडिशा के पत्रकारों ने जानी आलू पर रिसर्च

राष्ट्रपति निवास की विरासत भी जानी

शिमला। पत्र सूचना कार्यालय पीआईबी भुवनेश्वर के सौजन्य से ओडिशा के वरिष्ठ पत्रकारों का एक दल इन दिनों हिमाचल प्रदेश की यात्रा पर है। इस भ्रमण का समन्वय पीआईबी शिमला ने किया है।
पत्रकारों के दल ने रविवार को कुफरी फागू स्थित केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान का भ्रमण किया। यहां उन्हें संस्थान की विभिन्न रिसर्च गतिविधियों से अवगत कराया गया। मीडिया दल ने चिप्स और फिंगर चिप्स बनाने की प्रक्रिया भी समझी। गौरतलब है कि आलू अनुसंधान संस्थान की इस इकाई द्वारा बिक्री के लिए गोल्डन चिप्स ब्रांड नाम से गुणवत्ता वाले उत्पाद तैयार किए जाते हैं।
मीडिया कर्मियों ने छराबड़ा स्थित राष्ट्रपति निवास भी देखा। यहां उन्हें राष्ट्रपति के इस ग्रीष्मकालीन निवास के इतिहास, कलात्मकता और इस स्थान से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण तथ्यों को जानने का अवसर मिला। मीडिया दल ने कल्याणी हेलीपेड भी देखा और राष्ट्रपति निवास की नेचर ट्रेल के जरिए वनस्पतियों और पक्षियों के बारे में जानकारी प्राप्त की।