*✴️कलियुगाब्द – 5128*
*✴️संवत – रौद्र*
*✴️संवत्सर राजा – गुरु*
*✴️संवत्सर मंत्री – मङ्गल*
*✴️दिनांक – 17 अगस्त 2026*
*✴️दिन – सोमवार*
*✴️विक्रम संवत् – 2083*
*✴️अयन – दक्षिणायण*
*✴️ऋतु – वर्षा*
*✴️मास – श्रावण*
*✴️पक्ष – शुक्ल*
*✴️तिथि – पंचमी शाम 05:00 तक तत्पश्चात् षष्ठी*
*✴️नक्षत्र - चित्रा प्रातः 04:58 अगस्त 18 तक तत्पश्चात् स्वाती*
*✴️योग – शुभ प्रातः 03:29 अगस्त 18 तक तत्पश्चात् शुक्ल*
*✴️राहुकाल – सुबह 07:41 से सुबह 09:17 तक*
*✴️सूर्योदय – 06:04*
*✴️सूर्यास्त – 06:58*
*✴️दिशा शूल – पूर्व दिशा में*
*✴️ब्रह्ममुहूर्त – प्रातः 04:35 से प्रातः 05:19 तक*
*✴️अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:05 से दोपहर 12:57 तक*
*✴️निशिता मुहूर्त – मध्यरात्रि 12:09 से मध्यरात्रि 12:53 तक*
*✴️व्रत पर्व विवरण – नाग पंचमी, विष्णुपदी सिंह संक्रांति (पुण्यकाल: सूर्योदय से सुबह 08:04 तक), स्कंद षष्ठी*
*✴️विशेष – पंचमी को बेल फल खाने से कलंक लगता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34)*
*✴️श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नागपंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस पर्व पर प्रमुख नाग मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है और भक्त नागदेवता के दर्शन व पूजा करते हैं। सिर्फ मंदिरों में ही नहीं बल्कि घर-घर में इस दिन नागदेवता की पूजा करने का विधान है।*
*✴️ऐसी मान्यता है कि जो भी इस दिन श्रद्धा व भक्ति से नागदेवता का पूजन करता है उसे व उसके परिवार को कभी भी सर्प भय नहीं होता। इस बार यह पर्व 17 अगस्त सोमवार को है। इस दिन नागदेवता की पूजा किस प्रकार करें, इसकी विधि इस प्रकार है*
*🌞पूजन विधि🌞*
*✴️नागपंचमी पर सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद सबसे पहले भगवान शंकर का ध्यान करें इसके बाद नाग-नागिन के जोड़े की प्रतिमा (सोने, चांदी या तांबे से निर्मित) के सामने यह मंत्र बोलें*
*✴️अनन्तं वासुकिं शेषं पद्मनाभं च कम्बलम्।*
*शंखपाल धृतराष्ट्रं तक्षकं कालियं तथा।।*
*एतानि नव नामानि नागानां च महात्मनाम्।*
*सायंकाले पठेन्नित्यं प्रात:काले विशेषत:।।*
*तस्मै विषभयं नास्ति सर्वत्र विजयी भवेत्।।*
*✴️इसके बाद पूजा व उपवास का संकल्प लें। नाग-नागिन के जोड़े की प्रतिमा को दूध से स्नान करवाएं। इसके बाद शुद्ध जल से स्नान कराकर गंध, फूल, धूप, दीप से पूजा करें व सफेद मिठाई का भोग लगाएं। यह प्रार्थना करें*
*✴️सर्वे नागा: प्रीयन्तां मे ये केचित् पृथिवीतले।।*
*ये च हेलिमरीचिस्था येन्तरे दिवि संस्थिता।*
*ये नदीषु महानागा ये सरस्वतिगामिन:।*
*ये च वापीतडागेषु तेषु सर्वेषु वै नम:।।*
*✴️प्रार्थना के बाद नाग गायत्री मंत्र का जप करें-*
*✴️ऊँ नागकुलाय विद्महे विषदन्ताय धीमहि तन्नो सर्प: प्रचोदयात्।*
*✴️इसके बाद सर्प सूक्त का पाठ करें*
*✴️ब्रह्मलोकुषु ये सर्पा: शेषनाग पुरोगमा:।*
*नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीता: मम सर्वदा।।*
*इन्द्रलोकेषु ये सर्पा: वासुकि प्रमुखादय:।*
*नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीता: मम सर्वदा।।*
*कद्रवेयाश्च ये सर्पा: मातृभक्ति परायणा।*
*नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीता: मम सर्वदा।।*
*इंद्रलोकेषु ये सर्पा: तक्षका प्रमुखादय:।*
*नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीता: मम सर्वदा।।*
*सत्यलोकेषु ये सर्पा: वासुकिना च रक्षिता।*
*नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीता: मम सर्वदा।।*
*मलये चैव ये सर्पा: कर्कोटक प्रमुखादय:।*
*नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीता: मम सर्वदा।।*
*पृथिव्यांचैव ये सर्पा: ये साकेत वासिता।*
*नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीता: मम सर्वदा।।*
*सर्वग्रामेषु ये सर्पा: वसंतिषु संच्छिता।*
*नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीता: मम सर्वदा।।*
*ग्रामे वा यदिवारण्ये ये सर्पा प्रचरन्ति च।*
*नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीता: मम सर्वदा।।*
*समुद्रतीरे ये सर्पा ये सर्पा जलवासिन:।*
*नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीता: मम सर्वदा।।*
*रसातलेषु या सर्पा: अनन्तादि महाबला:।*
*नमोस्तुतेभ्य: सर्पेभ्य: सुप्रीता: मम सर्वदा।।*
*✴️नागदेवता की आरती करें और प्रसाद बांट दें। इस प्रकार पूजा करने से नागदेवता प्रसन्न होते हैं और हर मनोकामना पूरी करते हैं।*
*🌞दैनिक।राशिफल🌞*
*17 अगस्त, 2026, सोमवार*
*✴️मेष राशि : व्यापारिक नई योजनाओं का प्रारम्भ होगा। बड़े राजनीतिज्ञ लोगों से भेंट होगी। कलात्मक कार्य में रुचि बढ़ेगी। अधिक लोभ, लालच न करें अन्यथा बने काम हाथ से निकल सकते हैं।*
*✴️वृष राशि : अपने आप पर विश्वास रखें और नकारात्मक सोच न रखे। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें, सफलता अवश्य ही मिलेगी। जीवनसाथी की उन्नति सामाजिक सम्मान को बढ़ाएगी। प्रेम प्रसंग में सफल रहेंगे।*
*✴️मिथुन राशि : अपनी रुचि के अनुसार काम न होने से कर्मचारियों से नाराज रहेंगे। आज व्यापारिक मामलों में जवाबदेही बढ़ने वाली है। संतान पर विशेष ध्यान दें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।*
*✴️कर्क राशि : बातें कम और काम ज्यादा करें। कार्यक्षेत्र में नए प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। परिवार में अनुरूप स्थिति बनेगी। वाहन क्रय करने के योग बन रहे हैं। व्यापार विस्तार में आर्थिक सहयोग लेना पड़ेगा।*
*✴️सिंह राशि : अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं। संभल जाएं। कार्यस्थल पर योग्यता के अनुरूप कार्य करें। संतान की चिंता, व्याकुलता बढ़ेगी। आज भागदौड़ अधिक रहेगी।*
*✴️कन्या राशि : आपके विरोधियों के कारण व्यापारिक बाधाएं आएंगी। परिश्रम की तुलना में सफलता कम मिलने से हताश होंगे। किसी के सहयोग से समस्या का समाधान होगा। वाहन सतर्कता से चलाएं।*
*✴️तुला राशि : आप की मेहनत से व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार में मांगलिक कार्यों की रुपरेखा बनेगी। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्य विस्तार के लिए उचित मार्गदर्शन लेना होगा।*
*✴️वृश्चिक राशि : आर्थिक मामलों में लापरवाही न करें। किसी विषय को जानने की जिज्ञासा बढ़ेगी। संत समागम होगा। दिखावे एवं आडंबरों से बचे। पारिवारिक उलझनों से राहत मिलेगी। कर्ज लेने से बचें।*
*✴️धनु राशि : नौकरी में पदोन्नति एवम् तबादले के योग हैं। परिवार में सहयोग का वातावरण बना रहेगा। लक्ष्य को ध्यान में रखकर काम करें परीक्षा में सफलता मिलेगी।*
*✴️मकर राशि : अपने परिजनों से सामान व्यवहार करें, अपनी बुद्धिमानी से कई व्यापारिक रुके कार्य पूर्ण होंगे। लंबे समय के बाद प्रिय व्यक्ति से भेंट होगी। संपत्ति के लेन-देन में सावधानी रखें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।*
*✴️कुंभ राशि : अपने राजनितिक संबंधों का आज लाभ मिलेगा। नौकरी में ऐच्छिक स्थानांतरण न होने से मन खिन्न रहेगा। पदोन्नति होने की संभावना है। सामाजिक कार्यों में खर्च होगा।*
*✴️मीन राशि : अपने बलबूते पर काम करें। दूसरों के भरोसे न रहें। कार्यस्थल पर व्यवहारकुशलता से अधिकारियों के संबंध मजबूत होंगे। अनायास धन प्राप्ति की संभावना बन रही है। पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा।*
🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞
*समस्या समाधान व मार्गदर्शन के लिए निम्नलिखित सम्पर्क नम्बर पर आधुनिक भारत के नए Aratti ऐप,व्हाट्सएप, टेलीग्राम पर हमारी सेवाएं निःशुल्क रहेगी।केवल एक से अधिक प्रश्न ना करे।आयु बढ़ रही है ,विवाह में दिक्कत,रिश्ते आते है बात नही बनती,जीवन साथी से अनबन,सम्बन्ध विछेद सन्तान कष्ट,ग्रह दोष पितृ/प्रेत दोष/नजर दोष/वास्तु/पुनर्विवाह/कुण्डली मिलान/तलाक शुदा/ शराब आदि का नशा गठिया वायु ,जोड़ो का दर्द,सर्वाइकल,शरीर दर्द की आर्युवेदिक दवा चाहिए तो व्हाट्सएप पर सम्पर्क कर मंगवाए सेवन विधि 1 कैप्सूल 2 गोली खाना खाने के बाद सुबह शाम दूध से ले।परहेज उड़द की दाल,चावल, कढ़ी, गोभी,दहीं*
*✴️ll जय श्री राम ।।”✴️*
*आचार्य विजय*
*🌞9318539165🌞*








