सबकी खबर , पैनी नज़र

June 30, 2026 4:23 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

June 30, 2026 4:23 am

प्रदेश में भाजपा सरकार के दौरान विकास को लगे थे पंख : कश्यप

सिरमौर, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने आज नाहन विधानसभा क्षेत्र के दौरा किया उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। 

उन्होंने कहा कि पिछली भारतीय जनता पार्टी की सरकार जो 2017 से 2022 तक चली थी वह हिमाचल की विकास यात्रा वाली सरकार थी और अब कांग्रेस सरकार जो को दिसंबर 2022 से बनी है तब से कुप्रबंधन वाली सरकार के नाम से जानी जाएगी।

उन्होंने कहा की हमारी प्रदेश भाजपा सरकार में आधारभूत ढांचे का विस्तार, सुविधा और तरक्की का आधार बना था। हमारी सरकार ने जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत प्रदेश में कुल 96% घरों में 8.82 लाख नए नल कनेक्शन उपलब्ध करवाए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के लोगों को अटल टनल का उपहार देकर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के सपने को साकार किया था। भाजपा सरकार ने प्रदेश में 69 एनएच परियोजनाओं को प्रारम्भ किया। हिमाचल में एनएच की कुल लंबाई 2653 किमी से बढ़कर 6965 किमी हुई। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत राज्य में 20,000 किमी से अधिक सड़कों का निर्माण किया गया एवं 10,591 गावों को पक्की सड़कों से जोड़ा गया जिससे लगभग 20 लाख लोग लाभान्वित हुए। हमारी प्रदेश भाजपा सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश में 1200 करोड़ की लागत से बल्क ड्रग पार्क का निर्माण के विजन रखा गया जिससे प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से 30,000 नौकरियां उत्पन्न होनी थी। इस योजना को कांग्रेस सरकार ने रोकने का पूर्ण प्रयास किया है। हमारी भाजपा सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश में 350 करोड़ की लागत से मेडिकल डिवाइस पार्क का निर्माण किए जाने का विजन रखा गया। स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में 71 परियोजनाओं पर 285.44 करोड़ एवं शिमला में 53 परियोजनाओं पर 279 करोड़ का व्यय किया गया।

उन्होंने कहा जब से प्रदेश में कांग्रेस सरकार आई है तब से केवल हिमाचल की प्रगति नीचे की ओर चलती दिखाई दे रही है, किसी भी नई योजना का निर्माण नहीं किया गया एक भी ऐसा ही योजना नहीं बनी जिससे जनकल्याण हो सके, यह सरकार केवल जन विरोधी सरकार है।