सबकी खबर , पैनी नज़र

November 2, 2026 12:54 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

November 2, 2026 12:54 am

पीएम मोदी ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए 1500 करोड़ की वित्तीय सहायता, नड्डा ने पीएम का किया धन्यवाद

शिमला, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आज देवभूमि हिमाचल प्रदेश में बाढ़ और अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया एवं आपदा पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त की।
देवभूमि में आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए 1500 करोड़ की वित्तीय सहायता देने के साथ ही प्राकृतिक आपदा में मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख और घायलों के लिए 50,000 रु की अनुग्रह राशि प्रदान करने का ऐलान किया। पीएम किसान सम्मान निधि और एसडीआरएफ की दूसरी किस्त का अग्रिम भुगतान किया जाएगा, आपदा में नुकसानग्रस्त घरों का पीएम आवास योजना के तहत पुनर्निर्माण और मरम्मत, समग्र शिक्षा अभियान के तहत स्कूलों को सहायता, राष्ट्रीय राजमार्गों का जीर्णोद्धार और वर्षा जल के संग्रहण व भंडारण के लिए जल संचयन संरचनाओं का निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कदम देवभूमि की जनता को संबल प्रदान करेंगे।हिमाचल प्रदेश के नागरिकों के साथ संकट की इस विकट घड़ी में मोदी सरकार कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। इस विपरीत परिस्थिति में हरसंभव मदद के लिए देवभूमि के लोगों की ओर से प्रधानमंत्री जी का आभार व्यक्त करता हूँ।