सबकी खबर , पैनी नज़र

October 24, 2026 11:32 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 24, 2026 11:32 pm

मतदान कर्मी कराएं निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव : डॉ. निपुण जिंदल

मतदान कर्मियों के लिए आयोजित अंतिम चुनावी रिहर्सल सम्पन्न

धर्मशाला हिमदेव न्यूज़ 09 नवम्बर 2022 मतदान के दौरान चुनावी प्रक्रिया के प्रति मतदाताओं के विश्वास को सुदृढ़ करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मतदान कर्मियों पर होती है। इसलिए यह बहुत महत्वपूर्ण है कि मतदान कर्मी अपने दायित्व को पूरी गंभीरता से निभाएं और निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव कराएं। धर्मशाला में राजकीय पीजी डिग्री कॉलेज के त्रिगर्त सभागार में मतदान कर्मियों के लिए आयोजित अंतिम चुनावी रिहर्सल में चुनाव अधिकारियों और कर्मियों को संबोधित करने हुए जिला निर्वाचन अधिकारी तथा उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने यह बात कही। 12 नवम्बर को होने वाले मतदान के लिए चुनाव आयोग द्वारा आयोजित इस तीसरे और अंतिम पूर्वाभ्यास में धर्मशाला में 400 से अधिक कर्मचारियों ने भाग लिया।
      पूर्वाभ्यास के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें चुनावी प्रक्रिया से संबंधित तकनीकी और व्यवहारिक बारीकियों के बारे में बताते हुए उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। उन्होंने चुनाव कर्मियों से कहा कि चुनाव करवाते समय हमारा लक्ष्य होना चाहिए कि चुनाव निष्पक्ष, स्वतंत्र और सर्वाधिक हो। उन्होंने कहा कि इन लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए फील्ड में तैनात कर्मचारी को स्वयं के विवेक से अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस दौरान भारतीय चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित नियमों की अक्षरशः अनुपालना सुनिश्चित करवाना भी चुनाव कर्मियों की जिम्मेदारी है।
चुनावी रिहर्सल की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम धर्मशाला शिल्पी बेक्टा ने चुनाव अधिकारियों और कर्मचारियों को अंतिम प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त कांगड़ा गंधर्वा राठौड़ भी उपस्थित रहीं।
वहीं जिले में अन्य सभी विधानसभा क्षेत्रों में भी मतदान कर्मियों के लिए अंतिम चुनावी रिहर्सल आयोजित की गई । इसके उपरांत अब 10 नवंबर को पोलिंग पार्टियां अपने अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी। जबकि दूरवर्ती मतदान केंद्र बड़ा भंगाल में पोलिंग पार्टी बुधवार 9 नवंबर को बैजनाथ से चौपर के जरिए पहुंच चुकी है।