सबकी खबर , पैनी नज़र

June 24, 2026 10:49 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

June 24, 2026 10:49 pm

अध्यक्ष धर्मेन्द्र वर्मा व युवा कांग्रेस शिमला ग्रामीण के महासचिव ललित शर्मा ने सरकार के बजट को सभी वर्गो को हितकर बताया

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 17 मार्च 2023: शिमला ग्रामीण युवा काँग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेन्द्र वर्मा व युवा कांग्रेस शिमला ग्रामीण के महासचिव ललित शर्मा ने सरकार के बजट को सभी वर्गो को ध्यान मे रखकर बताया नई सरकार का पहला बजट व्यवस्था परिवर्तन की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है। सरकारी निवेश के साथ-साथ निजी निवेश को भी महत्व दिया गया है जिससे सरकारी तथा निजी क्षेत्रों में प्रदेश के युवाओं को रोजगार प्राप्त होगा। पिछले कुछ बजटों से हटकर इस बजट में अतिरिक्त संसाधन जुटाने पर बल दिया गया है। इसमें सभी सेवाओं को और प्रभावी बनाने के लिए एक विस्तृत कार्ययोजना के साथ स्पष्ट सोच की झलक मिलती है। बजट प्रदेशवासियों के हरित, स्वस्थ एवम् समृद्ध भविष्य के लिए एक नई दिशा प्रदान करने वाला दस्तावेज़ है। पर्यटन सहित अन्य क्षेत्रों में आधारभूत संरचना में निवेश के माध्यम से रोज़गार का सृजन, तकनीक के इस्तेमाल से स्वास्थ्य और शिक्षा तथा अन्य सरकारी सेवाओं की समय पर उपलब्धता व गरीब और जरूरतमंद वर्गों की सहायता के उद्देश्य से यह बजट प्रस्तुत किया गया है। ये बजट सभी वर्गो को लाभ देने वाला बजट है। इस कल्याणकारी बजट को पेश करने के लिए धर्मेन्द्र वर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस सरकार को बधाई दी है।