सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

April 8, 2026 11:04 am

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहली बार हिमाचल प्रदेश के दौरे पर आ रही हैं।

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 17 अप्रैल 2023: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहली बार हिमाचल प्रदेश के दौरे पर आ रही हैं। वे 18 से 21 अप्रैल तक शिमला में रहेंगी। 18 अप्रैल को राष्ट्रपति मुर्मू हेलिकाप्टर से अनाडेल पहुंचेगीं। हिमाचल के बार्डर एरिया को सील कर दिया गया है। विश्वविद्यालय, राष्ट्रपति आवास रिट्रिट सहित आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। राष्ट्रपति बनने के बाद उनका यह पहला हिमाचल दौरा है। अपने परिवार के साथ वह शिमला के मशोबरा में स्थित 173 वर्ष पुराने राष्ट्रपति निवास में ठहरेंगी और यहां की बेहद खूबसूरत प्राकृतिक सुंदरता का नजारा लेंगी। वह इस ऐतिहासिक इमारत को पहली बार लोगों और टूरिस्टों के लिए खोलने की भी घोषणा करेंगी।23 अप्रैल से लोगों के लिए खुलेगी ऐतिहासिक इमारत
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की घोषणा के बाद देश दुनिया के लोग 23 अप्रैल से शिमला की इस बेहद खूबसूरत इमारत को नजदीक से देख सकेंगे। राष्ट्रपति आधिकारिक रूप से इस ऐतिहासिक धरोहर को आम जनता के लिए खोलने की घोषणा करेंगी। राष्ट्रपति के अतिरिक्त सचिव डॉ. राकेश गुप्ता ने कहा कि देश-विदेश से आने वाले पर्यटक निर्धारित एंट्री फीस के साथ इस बिल्डिंग को देख सकेंगे। इसकी सुविधाओं का लुत्फ उठा सकेंगे। आगमन को लेकर तैयारियां लगभग पूरी
उनके आगमन को लेकर तैयारियां जोरों से चल रही हैं। मुख्य सचिव ने उनके दौरे को लेकर सचिवालय सामान्य प्रशासन व अन्य अधिकारियों से बैठक भी कर ली है। राष्ट्रपति मुर्मू विश्वविद्यालय शिमला में 26वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगी। 19 अप्रैल को वह दोपहर बाद 3:10 बजे विश्वविद्यालय पहुंचेंगी। 4:20 बजे वह विश्वविद्यालय से लौटेंगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सहित मंत्री और अन्य गणमान्य मौजूद रहेंगे। गुच्छी की सब्जी, राजमा का मदरा और सेब की खीर परोसी जाएगी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए गुच्छी की सब्जी, राजमा का मदरा और सेब की खीर परोसी जाएगी। हिमाचल पर्यटन निगम ने राष्ट्रपति कार्यालय को खाने का मेन्यू भेजा था। यह मेन्यू फाइनल हो गया है। उन्हें चांदी की परत वाली थाली में नाश्ता, लंच और डिनर परोसा जाएगा। किचन से लेकर खाना परोसने वाले कर्मचारियों के कोरोना टेस्ट होंगे। यही नहीं, आसपास रहने वाले लोगों को भी यह टेस्ट करवाना अनिवार्य किया गया है।