सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 17, 2026 4:31 am

प्रवीण शर्मा को नाम से जानते थे प्रधानमंत्री मोदी : टंडन

शिमला (हिमदेव न्यूज) भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा कि पूर्व मंत्री, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा एवं अध्यक्ष हिमुडा प्रवीण शर्मा का निधन पार्टी के लिए बहुत बड़ी क्षति है। संजय टंडन ने कहा कि प्रवीण शर्मा ने हिमाचल में भाजपा शासित सरकार के सभी तीन मुख्यमंत्रियों के साथ काम किया है, जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, प्रो प्रेम कुमार धूमल और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शामिल हैं।प्रवीण शर्मा पार्टी के मजबूत स्तंभ थे और उनके नेतृत्व के गुणों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि एक बार मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वर्चुअल मीटिंग में था और पीएम ने व्यक्तिगत रूप से प्रवीण शर्मा का नाम लिया।इससे पता चलता है कि प्रवीण शर्मा की कद है।