सबकी खबर , पैनी नज़र

October 25, 2026 3:45 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 25, 2026 3:45 am

प्रधानमंत्री 11,281 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाएं प्रदेशवासियों को समर्पित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आजादी का अमृत महोत्सव, हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व के स्वर्ण जयंती वर्ष और वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 27 दिसम्बर, 2021 को जिला मंडी के पड्डल मैदान में प्रदेशवासियों को संबोधित करेंगे।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री प्रदेश के लिए 11,281 करोड़ रुपये लागत की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाएं समर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री जिला शिमला में पब्बर नदी पर 2081.60 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 111 मेगावाट क्षमता की सावड़ा-कुड्डू जल विद्युत परियोजना को प्रदेशवासियों को समर्पित करेंगे। यह जल विद्युत परियोजना प्रतिवर्ष 386 मिलियन यूनिट विद्युत का उत्पादन करेगी, जिससे प्रदेश को 120 करोड़ रुपये वार्षिक आय होगी।
प्रधानमंत्री सिरमौर जिले की गिरी नदी पर लगभग 6700 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली रेणुकाजी बांध परियोजना की भी आधारशिला रखेंगे। इस परियोजना के निर्माण से 40 मेगावाट क्षमता के विद्युत गृह में वार्षिक 200 मिलियन यूनिट ऊर्जा का उत्पादन होगा, जिसका उपयोग प्रदेश द्वारा किया जाएगा। इस बांध की भंडारण क्षमता 498 मिलियन क्यूबिक मीटर होगी जिससे दिल्ली में पेयजल की 40 प्रतिशत आवश्यकता पूर्ण होगी।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री 66 मेगावाट क्षमता की धौलासिद्ध जल विद्युत परियोजना की भी आधारशिला रखेंगे। हमीरपुर तथा कांगड़ा जिले में ब्यास नदी पर बनने वाली इस परियोजना की कुल लागत 688 करोड़ रुपये है।
प्रधानमंत्री भारत सरकार और हिमाचल प्रदेश सरकार के संयुक्त उपक्रम 210 मेगावाट क्षमता की लूहरी जल विद्युत परियोजना स्टेज-1 की भी आधारशिला रखेंगे। यह परियोजना शिमला व कुल्लू जिले में स्थित है। इस परियोजना के माध्यम से ग्रिड स्थिरता के साथ-साथ विद्युत आपूर्ति में भी सुधार होगा। धौलासिद्ध विद्युत परियोजना से वातावरण से प्रतिवर्ष 2.4 लाख टन कार्बनडाइआक्साइड और लूहरी जल विद्युत परियोजना से वातावरण से प्रतिवर्ष 6.1 लाख टन कार्बनडाइआक्साइड कम होगी।