सबकी खबर , पैनी नज़र

May 11, 2026 5:14 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

May 11, 2026 5:14 am

लोक निर्माण मंत्री ने ड्रीम्ज़ कॉलेज ऑफ फार्मेसी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मेधावियों को किया सम्मानित

युवाओं की सकारात्मक सोच से प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे : विक्रमादित्य सिंह

मंडी, 9 अप्रैल। लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंडी जिला के दो दिवसीय प्रवास के दौरान पहले दिन सुंदरनगर के समीप खिलड़ा स्थित ड्रीम्ज़ कॉलेज ऑफ फार्मेसी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता की तथा मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पूरे वर्ष की मेहनत ही सफलता की कहानी लिखती है और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने वाला युवा किसी भी चुनौती को पार कर सकता है। उन्होंने कहा कि युवाओं की सकारात्मक सोच से प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाया जा सकता है और युवा शक्ति प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश जलवायु परिवर्तन के प्रभाव का सामना कर रहा है। बेमौसमी वर्षा और बदलते मौसम का असर विशेष रूप से पहाड़ी क्षेत्रों में कृषि और बागवानी पर पड़ रहा है, जो चिंता का विषय है। ऐसे में विकास की दिशा तय करते समय नई तकनीक को अपनाते हुए यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि विकास विनाश में न बदले। उन्होंने कहा कि मानव निर्मित आपदाओं को रोकने तथा सतत विकास को अपनाना समय की आवश्यकता है।
मंत्री ने कहा कि हिमाचल पर्यटन आधारित अर्थव्यवस्था वाला प्रदेश है और यदि हमें आगे बढ़ना है तो प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करना होगा। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि इंजीनियरिंग तथा अन्य तकनीकी क्षेत्रों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सहित आधुनिक तकनीकों को अपनाकर प्रदेश के विकास में योगदान दें।प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष चेत राम ठाकुर, एपीएमसी के पूर्व अध्यक्ष हरिंदर सेन, युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष तरुण ठाकुर सहित अन्य गणमान्य अतिथि एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।