सबकी खबर , पैनी नज़र

October 20, 2026 3:44 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 20, 2026 3:44 pm

सरकारी स्कूल के अंदर रेप किए जाने का मामला सामने आया

उत्तर प्रदेश में अमेठी जिले के एक सरकारी स्कूल के अंदर रेप किए जाने का मामला सामने आया है। पीडिता स्कूल में लगे हैंडपम्प पर पानी भरने गई थी। आरोपित स्कूल का प्रिंसिपल अनीस अहमद है। अनीस पर पीडिता के पूरे परिवार को मार डालने की धमकी का भी आरोप है। पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है। केस दर्ज होने के बाद से अनीस फरार चल रहा है। घटना सोमवार (13 मार्च 2023) की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना अमेठी के मोहनगंज थाना क्षेत्र की है। आरोपित अनीस अहमद यहां के एक कम्पोजिट स्कूल में प्रिंसिपल है। पीडिता स्कूल के पास के गांव में रहती है। उसने बताया है कि गांव के नल पर काफी भीड़ होने के कारण वह सोमवार की शाम लगभग 4 बजे स्कूल में लगे हैंडपंप पर पानी भरने गई थी। उस समय अनीस अकेले ही स्कूल में था और अपनी केबिन का दरवाजा बंद करके बैठा था।