सबकी खबर , पैनी नज़र

May 3, 2026 12:26 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

May 3, 2026 12:26 pm

RCB के खिलाफ हार पर भड़के जहीर खान, Mumbai Indians टीम को दी ये चेतावनी| Hindi News

दुबई: मुंबई इंडियंस (MI) के क्रिकेट ऑपरेशन निदेशक जहीर खान (Zaheer Khan) ने कहा है कि उन्होंने अबतक खिलाड़ियों में आक्रमकता नहीं देखी और साथ ही टीम को आगाह किया कि उनके पास आईपीएल प्लेऑफ में जाने के लिए ज्यादा समय नहीं बचा है. पांच बार की विजेता मुंबई की टीम ने यूएई में खेले जा रहे इस सीजन के दूसरे मुकाबले में लगातार तीसरा मैच हारा है.

जहीर खान हुए मायूस

जहीर खान (Zaheer Khan) ने कहा, ‘मुझे लगता है कि हम अपने आपको आगे नहीं बढ़ा पा रहे हैं. आपके पास क्रिकेट के 40 अच्छे ओवर होने चाहिए. क्रिकेट का खेल जीतने के लिए आपको उन 40 ओवरों में अच्छा क्रिकेट खेलना होगा. इसलिए हम पैच में अच्छा खेल रहे हैं लेकिन वास्तव में इसे बनाए रखने में सक्षम नहीं हैं और अब तक ऐसा ही हुआ है.’

यह भी पढ़ें- IPL 2021: प्लेऑफ की दौड़ से बाहर नहीं हुई कोई टीम, ऐसे मिलेगी टॉप-4 में जगह

जहीर ने MI को चेताया

जहीर खान (Zaheer Khan) ने कहा कि वक्त लगातार भाग रहा है और खिलाड़ियों को जल्द ही लय में आने की जरूरत है. जहीर ने कहा, ‘हमारे पास अब ज्यादा समय नहीं बचा है. हमें अब जल्द ही चीजों को संभालना होगा. आने वाले मुकाबलों में हमें हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी. टीम के लिए जरूरी है कि सभी एकजुट रहे हैं और मुकाबले को जीतें.’
 

‘एग्रेशन की कमी दिखी’

जहीर ने कहा, ‘यह संकल्प आगे चलकर बहुत अहम होने वाला है. हमें यकीन करना होगा. इस टीम ने अतीत में ऐसा किया है और ऐसा कोई कारण नहीं है कि हम ऐसा नहीं कर सकते. लेकिन आप सही कह रहे हैं, जिस तरह से मुंबई को दबादबा दिखाने और क्रिकेट खेलने के लिए जाना जाता है, क्रिकेट का वह आक्रामक स्वभाव, हमने अभी तक नहीं देखा है.’

 

Source link