सबकी खबर , पैनी नज़र

October 25, 2026 10:24 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 25, 2026 10:24 am

सगे भाईयों रमेश कुमार और नागेन्द्र पाल ने जीती रन फॉर वोट मंडी मैराथन

शत प्रतिशत मतदान के लिए किया गया था रन फॉर वोट मंडी मैराथन का आयोजन

मंडी, 18 मई। लोकसभा चुनाव में जिला मंडी में शत प्रतिशत मतदान को लेकर स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत अनेकों जागरूकता कार्यक्रम किए जा रहे हैं। शनिवार को मतदाताओं को जागरूक करने के लिए रन फॉर वोट मंडी मैराथन का आयोजन किया गया।  5 किलोमीटर की मैराथन सेरी मंच से शुरू हुई और बस स्टैंड, पुरानी मंडी, चौहटा बाजार होते हुए वापिस सेरी मंच पर समाप्त हुई। मैराथन को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। मैराथन में बड़ी संख्या में धावकोें के अतिरिक्त जिला स्तर के अधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। उपायुक्त ने मैराथन विजेताओं को पुरस्कृत भी किया। इससे पहले उन्होंने सभी को मतदान करने की शपथ दिलाई।
उपायुक्त ने कहा कि प्रजातंत्र में प्रत्येक मत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मैराथन दौड़ का मुख्य उद्देश्य लोगों को शतप्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने इस अवसर पर मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रत्येक मतदाता से अपील करते हुए कहा एक जून को लोकसभा चुनाव में मतदान कर प्रजातंत्र की मजबूती में अपनी भूमिका का निर्वहन करें। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि मैराथन से मतदान करने का संदेश जरूर जाएगा कि एक जून को प्रजातंत्र की मजबूति के लिए मतदान करना है।
5 किलोमीटर की मंडी मैराथन सगे भाईयों रमेश कुमार और नगेन्द्र पाल पुत्र नानक चंद ने क्रमश 14 मिनट 47 सेकंड और 14 मिनट 49 सेकंड में तय कर प्रथम और दूसरा स्थान अर्जित किया। तीसरे स्थान पर सुरेश कुमार पुत्र रूप सिंह रहे। उन्होंने 15 मिनट 45 सेकंड में यह दूरी तय की। विजेताओं को क्रमशः 3000,2000,1000 के नगर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
मैराथन का आयोजन सहायक निर्वाचन अधिकारी मंडी विधानसभा द्वारा किया गया था।
मैराथन में एसडीएम ओम कांत ठाकुर, एएसपी सागर चंद्र, सीएमओ नरेंद्र भारद्वाज सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।