सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

February 26, 2026 1:08 pm

Refusing to get the daughter married the son father along with his companions put him to death Agar Malwa MPGS | बेटी की शादी कराने से किया इनकार, बेटे के बाप ने साथियों के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट

कनिराम यादव/आगर मालवा: मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले की कोतवाली पुलिस ने षडयंत्र के तहत किये गए एक अंधे कत्ल का पर्दाफाश किया है. जमीन के लेनदेन और अपनी बेटी की शादी करवाने की बात से मुकरने पर 45 वर्षीय प्रह्लाद को मौत के घाट उतार दिया दिया.आरोपियों ने प्रह्लाद की हत्या को इस तरह अंजाम दिया, जिससे लोगों को यह एक एक्सीडेंट लगे. लेकिन कोतवाली पुलिस की सूझबूझ से जल्द ही मर्डर का खुलासा हो गया.

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का आरोपियों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, साथ ही एक आरोपी के बेटे से अपनी बेटी की शादी कराने की बात से मुकरने पर उसे मौत के घाट उतारा गया.

थाना प्रभारी रणजीत सिंगार से प्राप्त जानकारी के अनुसार 7 सितंबर को फरियादी तेजुलाल ने रिपोर्ट लिखाई थी कि ग्राम कांकड़ निवासी उसके काका प्रह्लाद अपने खेत की मेड़ पर खाट लगाकर सो रहे थे. तभी रात 8 बजे अज्ञात ट्रैक्टर चालक लापरवाही से ट्रैक्टर चलाते हुए लाया और काका पर चढ़ा दिया. जिन्हें जिला अस्पताल में लाने पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था. इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया था.

ये भी पढ़ें-सतना: भाइयों में खूनी संघर्ष, छोटे भाई की पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी से वार, बच्चे को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया तो मौके पर एक मोबाइल बरामद हुआ. मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने गुप्त तरीके से जानकारी जुटानी शुरू की. जिसके बाद संदेही निर्भय सिंह, रामेश्वर ओर दिनेश को पकड़ा गया और उनसे सख्ती से पूछताछ की गई. सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया.

इस कारण उतारा मौत के घाट
ग्राम काकड़ निवासी आरोपी निर्भय सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्होंने प्रह्लाद मालवीय से आधा बीघा जमीन का सौदा किया था. जिसके बदले कुछ रुपये बयाने के रूप में दे दिए गए थे.इसके बाद प्रह्लाद अपनी बात से मुकर रहा था. साथ ही आरोपी के बेटे रामेश्वर से अपनी बेटी की शादी कराने की बात से भी प्रह्लाद ने मना कर दिया था. जिससे नाराज होकर आरोपी निर्भय सिंह ने अपने बेटे रामेश्वर व दिनेश के साथ मिकलर हत्या की योजना बनाई.निर्भय सिंह के बेटे दिनेश के साडू का ट्रैक्टर बहाने से लाकर योजनाबद्ध तरीके से घटना को अंजाम दिया गया. 

आरोपियों ने वरदात को एक्सीडेंट बताकर गुमराह करने का भी प्रयास था. लेकिन कोतवाली पुलिस की सक्रियता से मामले का खुलासा हो गया. पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर व मोटर साइकिल को जब्त किया है.

Watch LIVE TV-

Source link