सबकी खबर , पैनी नज़र

October 11, 2026 12:28 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 11, 2026 12:28 am

संसदीय क्षेत्रों के परिणाम घोषित

शिमला 4 जून, 2024: निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि हिमाचल प्रदेश की चारों संसदीय क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवारों को जीत प्राप्त हुई।
उन्होंने बताया कि कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार डॉ. राजीव भारद्वाज को 632793 व कांग्रेस उम्मीदवार आनन्द शर्मा को 380898 वोट मिले, जबकि 6372 ने नोटा का बटन दबाया।
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर को 607068 व कांग्रेस के सतपाल रायजादा को 424711 वोट मिले, जबकि 5178 ने नोटा को चुना।
मंडी संसदीय क्षेत्र में भाजपा प्रत्यशी कंगना रनौत 537022 वोट मिले, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह को 462267 वोट प्राप्त हुए। इसके अतिरिक्त 5645 ने नोटा का विकल्प चुना।
शिमला संसदीय क्षेत्र से भाजपा के सुरेश कश्यप को 519748 जबकि कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी को 428297 वोट मिले और 5930 ने नोटा का विकल्प चुना।