शिमला 16 सितंबर, 2026,ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह 17 व 18 सितंबर, 2026 को कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
यह जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि 17 सितंबर को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दोपहर 3 बजे मशोबरा में ‘सायर मेले’ में शिरकत करने के उपरांत जनसभा को संबोधित करेंगे।
इसी प्रकार, 18 सितंबर को कैबिनेट मंत्री प्रातः 11:45 बजे गांव पटगेहर पहुंचेंगे। इस दौरान वे पटगेहर पंचायत घर का उद्घाटन करने के साथ जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अतिरिक्त लंबाजुब्बड़ से करयाली लिंक रोड, पहला नंबर नाला से गांव गवाही सड़क तथा गजहेयान से भरांडी नाला वाया लधोड़ा सड़क की आधारशिला रखेंगे
Post Views: 1







