सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 29, 2026 6:51 pm

शिमला पहुंचे कांग्रेस वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा,

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 27 मार्च 2023: मुख्यमंत्री से की ओक ओवर में मुलाकात,
राहुल गांधी की सदस्यता को रद्द करने को बताया अलोकतांत्रिक, बोले जजमेंट पर सुप्रीम कोर्ट को लेना चाहिए जनहित में संज्ञान लोकसभा से राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने के बाद से कांग्रेस पार्टी संसद से सड़क तक केन्द्र सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस पार्टी इसको जल्दबाजी में लिया गया अलोकतांत्रिक फैसला करार दे रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने शिमला में केंद्र सरकार पर हमला बोला है और कहा है कि केंद्र सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने का काम कर रही है लेकिन विपक्ष भी एकजुट होकर इसका विरोध कर रहा है। आनंद शर्मा ने कहा की केंद्र सरकार के दबाव ने लोकसभा सचिवालय ने जल्दबाजी में राहुल गांधी की सदस्यता को रद्द करवाया गया है हालांकि कोर्ट ने अपील करने का वक़्त दिया लेकिन इससे पहले ही उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई। जिसके ऊपर न्यायालय को संज्ञान लेना चाहिए। इसके पीछे राजनीतिक व न्यायिक कारण है। यदि ऐसी बातों पर संज्ञान लिया जायेगा कि किसने कब कब क्या बोला तो संसद खाली हो जायेगी। विपक्ष को अपनी आवाज उठाने का पूरा हक है। राहुल गांधी भी यही कर रहे थे और अदानी के खिलाफ बोलना सरकार को न गवारा गुजरा जिसके चलते उनकी सदस्यता रद्द की गई। जो की संविधान व लोकतंत्र के लिए बिल्कुल भी सही नहीं है।आनद शर्मा ने शिमला में विधान सभा की कार्यवाही को भी देखा और इससे पहले मुख्यमंत्री से ओक ओवर में भी मुलाकात की